Bhopal Suicide Case: सास से थी प्रताड़ित बहू, जांच के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज

Share

Bhopal Suicide Case: पुलिस को मिला था सुसाइड नोट, पति अस्थि लेकर गया था घाट

Bhopal Suicide Case
गिरफ्तार सास कुसुम लता

भोपाल। महिला के आत्महत्या (Bhopal Suicide Case) मामले में सास के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर किया है। महिला अपनी सास की प्रताड़नाओं से तंग चल रही थी। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। मामले की जांच हनुमानगंज सीएसपी ने की थी। घटना वाले दिन पति अपने पिता की अस्थियां लेकर उसे विसर्जन करने गया हुआ था। पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार (Bhopal Dowry Case) कर लिया है।

तीन साल पहले हुई थी शादी

मंगलवारा थाना पुलिस ने बताया प्रियंका ठाकुर पति सुरेंद्र ठाकुर उम्र 31 साल ने फांसी लगाई थी। उसका मायका भोपाल के टीटी नगर इलाके में हैं। उसकी शादी तीन साल पहले सुरेंद्र ठाकुर (Surendra Thakur) के साथ हुई थी। दोनों का एक डेढ़ साल का बेटा भी है। दोनों पति—पत्नी प्रायवेट नौकरी करते थे। सास का रवैया शुरुवात से उसके प्रति अच्छा नहीं था। रोजाना किसी ना किसी बात को लेकर सास कुसुम लता (Kusumlata Thakur) उसको प्रताड़ित करती थी। गृहस्थी बचाने के लिए उसने कभी इस बात का जिक्र परिजनों से नहीं किया।

छह दिन पहले हुई थी घटना

पुलिस ने बताया पिछले महीने उसके ससुर का निधन हो गया था। पति और भाई अस्थियां लेकर इलाहाबाद गए हुए थे। तभी 2 अक्टूबर को प्रियंका (Priyanka Thakur Suicide Case) उसका बेटा और सास घर पर थे। कुछ देर बाद सास कमरे में गई तो प्रियंका का दरवाजा अंदर से बंद था। उसी दौरान उसकी छोटी बहन भी आ गई थी। प्रियंका दुपट्टे का फंंदा बनाकर पंखे से लटकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। वहीं घटना स्थल से एक सुसाइड़ नोट पुलिस ने बरामद हुआ था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: होम्यापैथी डॉक्टर के साथ लव, सेक्स और धोखा

सुसाइड नोट में बताया दर्द

पुलिस ने बताया सुसाइड नोट में प्रियंका ने सास कुसुम लता ठाकुर उसे प्रताड़ित करती है। अब और सहने की शक्ति उसमें नहीं है। आखिर में उसने आई लव यू सोनू मम्मा तुम्हें मिस करेगी लिखकर छोड़ा था। मामला नव निवाहिता होने के कारण मामले की जांच सीएसपी गोपाल सिंह (Hanumanganj CSP Gopal Singh) कर रहे थे। जांच में सुसाइड नोट को सबूत को आधार बनाकर सास कुसुम लता ठाकुर के खिलाफ 304बी (दहेज हत्या) का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!