Bhopal Murder News: मजदूर ने डंडा मारकर उतारा चौकीदार को मौत के घाट

Share

Bhopal Murder News: जख्मी होने के बावजूद चौकीदार अस्पताल नहीं गया, मौत के बाद उजागर हुआ हाथापाई का राज

Bhopal Murder News
मृतक बन्ने सिंह

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal Murder News) बैरागढ़ इलाके से मिल रही हैं। यहां एक वृद्ध चौकीदार की डंडा मारकर मजदूर ने हत्या कर दी है। दोनों के बीच काम करने के दौरान पानी के छींटे आने को लेकर कहासुनी हुई थी। उस वक्त बांस का डंडा चौकीदार के सिर पर मार दिया गया था। वृद्ध जख्मी होने के बावजूद इलाज कराने अस्पताल नहीं गया। शाम को उसकी तबीयत बिगड़ी और कुछ देर बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

मजदूरों से विवाद पर हमला

बैरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित 27 मई को एक व्यक्ति को डंडा मारा गया था। जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। घटना की सूचना 22 वर्षीय पूजा चौहान (Puja Chouhan) ने दी थी। शव 60 वर्षीय बन्ने सिंह का था। मृतक इंदौर के भंवरकुंआ में परिवार रहता है। नजदीक ही बेटी पूजा चौहान भी रहता है। घटनास्थल शिखर होटल के पास निर्माणाधीन भवन था। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी राम सिंह (Ram Singh) को बनाया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई भगवत प्रसाद गूर्जर (ASI BP Gurjar) ने बताया कि बन्ने सिंह चौकीदारी का काम करता था। वहां मजदूरों पर वह निगरानी करता था। काम करते वक्त पानी के छींटे आ गए। नाराज मजदूरों ने काम बंद कर वहां से चले गए। इस बात से राम सिंह नाराज हो गया।

इलाज मिलता तो बच जाती जान

Bhopal News
थाना बैरागढ़— फाइल फोटो

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह 10 बजे कहासुनी हुई थी। एक घंटे बाद उस पर हमला हुआ था। उसको बांस का डंडा मारा गया था। शाम छह बजे तबीयत बिगड़ी तो हमीदिया अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को पड़ताल में पता चला है कि परिजनों ने डंडा मारने की जानकारी हमीदिया में नहीं दी थी। मौत के बाद परिजन शव घर ले गए थे। वहां बेटी और बेटे ने बताया कि उसको राम सिंह ने डंडा मारा था। इसलिए परिवार ने थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो वहां खून बिखरा मिला। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। आरोपी राम सिंह (Ram Singh) की ​अभी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: हिस्ट्री शीटर बदमाश के अतिक्रमण जमींदोज

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!