MP Political News: सोशल मीडिया के नेता है कमलनाथ: केसवानी

Share

MP Political News: प्रदेश में घूमकर जनता से सिर्फ झूठ बोल रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, जो काम दस दिनों में होना था वह पंद्रह महीनो में नही कर पाई थी कांग्रेस

MP Political News
डॉक्टर दुर्गेश केसवानी, प्रवक्ता, एमपी भाजपा

भोपाल। एमपी में इस साल विधानसभा चुनाव है। इसलिए लाजिमी है कि भाजपा—कांग्रेस (MP Political News) के बीच बयानों के तीखे तीर चलेंगे। इसी कड़ी में भाजपा प्रवक्ता डॉक्टर दुर्गेश केसवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने कहा कमलनाथ सोशल मीडिया के नेता है। वे सिर्फ ट्विटर, व्हाट्सएप और फेसबुक में दिखते हैं। वे प्रदेश में सरकार बनाने के हसीन सपने देख रहे है। इसके लिए प्रदेश भर में घूम घूमकर सिर्फ झूठ बोलने की राजनीति कर रहे हैं।

मंत्रालय को बनाया था कमीशन लेने का अड्डा

डॉक्टर दुर्गेश केसवानी (Dr Durgesh Keswani) ने कहा कि प्रदेश की जनता कमलनाथ और कांग्रेसियों के झांसे में आने वाली नहीं है। पिछली बार 2018 में जो भूल हुई है वह जनता अब दोहराना नहीं चाहती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग और हर क्षेत्र में विकास कार्य किया है। जनता भारतीय जनता पार्टी की ओर आशाभरी निगाहों से देख रही है। यह कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है। केसवानी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Ex CM Kamalnath) ने विधानसभा चुनाव 2018 में प्रदेश की जनता से 976 वचन किए थे। प्रदेश में 15 महीने कांग्रेस की सरकार रही। कमलनाथ और कांग्रेस ने 15 महीने के शासनकाल में जनता के काम को छोडकर कमीशन खाने का काम किया। वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया।

200 सीट पार करेगी इस बार भाजपा

उन्होंने कहा कि कमलनाथ सत्ता में आते ही अपने वचन भूल गए। राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश (MP Political News) में 10 दिन में कर्जा माफी नहीं होने पर मुख्यमंत्री हटाने की बात की थी। परंतु 15 महीने में सरकार कांग्रेस की रही मुख्यमंत्री तो हटाया नहीं और न ही किसानों का कर्ज भी माफ किया। डॉ. केसवानी ने कहा कि कमलनाथ का मध्यप्रदेश में 150 सीट जीतने की बात कहकर खुद हास्यास्पद बन रहे है। यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने जैसा है। प्रदेश की जनता जानती है कि कमलनाथ और कांग्रेस ने झूठ कपट की राजनीति की है। आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ अबकी बार 200 पार होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News : देश और प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त: यश भारतीय 
Don`t copy text!