Bhopal News: पड़ोसन पर आया दिल, प्रपोज थाने में पड़ा महंगा

Share

Bhopal News: ताला खुलवाने के बहाने अपने घर बुलाया, पति के साथ पहुंची महिला थाने

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। व्यक्ति को शादी के बाद अपने आचरण पर काफी नियंत्रण रखना पड़ता है। हर बात के गलत मतलब भी निकलने लगते हैं। लेकिन, शादीशुदा व्यक्ति परिपक्व समझकर दो मतलब वाले शब्दों का इस्तेमाल (Bhopal Woman Crime) करने लगता है। ऐसा करना महंगा पड़ सकता है। ताजा मामला भोपाल (Bhopal News) के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला का आरोप है कि उसको पड़ोसी ने बहाने से बुलाकर प्रपोज (Bhopal Molestation News) किया था।

अश्लील बातें करना और धमकाने का आरोप

पिपलानी थाने में बुधवार शाम लगभग साढ़े दस बजे एक महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में आरोपी अभिषेक है। उसके खिलाफ 1192/21 धारा 509/506 (अश्लील बात करना और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। शिकायत 37 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। उसने बताया उसका पति मजदूरी करता है। आरोपी अभिषेक (Abhishek) है जो उसका पड़ोसी है। घटना वाली शाम लगभग साढ़े छह बजे आरोपी ने महिला से बोला उसके हाथ में चोट लगी है। इस कारण वह उसके मकान का ताला खोल दे। महिला जब ताला खोल रही थी, तो आरोपी बोला वह उसे पसंद करता है। वह उससे शादी करना चाहता है। उसने कहा कि वह उसके पति को छोड़ दे तो भी उसे रख लेगा। विरोध करने पर आरोपी अभिषेक ने धमकाना शुरू कर दिया। महिला ने घर जाकर पति को आरोपी की हरकतों के बारे में बताया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   नेता अच्छी नहीं अपनी पुलिस चाहते हैं : त्रिपाठी
Don`t copy text!