Bhopal Property Fraud: बेटा 20 महीने बाद गिरफ्तार, मां अब भी फरार

Share

Bhopal Property Fraud: मां—बेटों ने मिलकर कई लोगों को मकान के सपने दिखाकर लूटा

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शातिर जालसाज फरार मां—बेटों में से एक बेटा पुलिस के हत्थे लगा। इन आरोपियों ने कृष्णा बिल्डर्स एंड डेव्हलपर्स कंपनी (Bhopal Property Fraud) बनाकर कई लोगों को ठग लिया था। आरोपियों ने लोगों को मकान के सपने दिखाए थे। यह मामला भोपाल के कोलार थाने में दर्ज हुआ था। इस मामले में तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार है।

यह है पूरा मामला

कोलार थाना पुलिस ने 05 मार्च 2020 को 0263/21 धारा 420 (जालसाजी) का प्रकरण दर्ज किया था। घटना जुलाई, 2015 से मार्च, 2020 के बीच की थी। घटना अग्रवाल नगर फेस—2 पिपलिया बरखेड़ी इलाके की थी। शिकायत रामलता खंडेलवाल पति महेश खंडेलवाल उम्र 60 साल ने दर्ज कराई थी। वे सागर गार्डन होम्स चूना भट्टी में रहती है। इस मामले में आरोपी सुनील टिबड़ेवाल (Sunil Tibrewal), ज्योति गोयल (Jyoti Goyal), अंचित गोयल और अंकित टिबड़ेवाल (Ankit Tibrewal) है। आरोपियों ने अग्रवाल नगर में भूखंड 23 से 49 को अपना बताकर बेचा था। लेकिन, रजिस्ट्री से लेकर दूसरे लेन—देन में आरोपी परिवारों ने उनके साथ धोखधड़ी की। इसी मामले में आरोपियों की पुलिस को तलाश थी। जिसमें बुधवार को पुलिस ने अंचित गोयल (Anchit Goel) को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया। आरोपियों के खिलाफ यह पहला मुकदमा नहीं है। कोलार थाना पुलिस ने इसी साल 1185/21 धारा 420/34 का एक अन्य प्रकरण भी दर्ज किया है।

अब तक तीन एफआईआर

Bhopal Property Fraud
चूना भट्टी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

जिसकी शिकायत राजकुमार अग्रवाल (Rajkumar Agrawal) ने दर्ज कराई थी। उन्होंने भी दो प्लॉट बेटियों के नाम लेने के लिए सौदा किया था। इस मामले में आरोपी सुनील टिबड़ेवाल और ज्योति गोयल है। यह दोनों अभी भी फरार है। आरोपियों ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी। वह भी पिछले दिनों हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। अंचित गोयल मामले की जांच कर रहे एएसआई मनोज शर्मा (ASI Manoj Sharma) ने बताया कि 1185/21 वाले मामले में भी अंचित गोयल की भूमिका है। हालांकि वह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि आरोपियों के खिलाफ चूना भट्टी थाने में भी जालसाजी का प्रकरण दर्ज है। अब तक तीन केस आरोपियों के खिलाफ वह दर्ज कर चुकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादीशुदा से लव मैरिज के सामने आने लगे साइड इफैक्ट

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!