Bhopal News: नई दुल्हन पर गांव का मनचला डाल रहा था डोरे

Share

Bhopal News: अक्सर आते—जाते करता था पीछा, बीच चौराहे पर थाम लिया उसका हाथ तो मामला पहुंचा थाने

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। गांव की नई दुल्हन एक मनचले को भा गई। वह उसको मौका पाकर पीछा करने लगा। बातचीत के लिए एक दिन उसने हाथ भी पकड़ लिया। इसके बाद गांव के उस मनचले की पोल खुल गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बैरसिया थाना इलाके की है। मनचला इस वक्त फरार चल रहा है।

इसलिए हो गई थी नवविवाहिता परेशान

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 13 नवंबर की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे 792/22 धारा 354/354—घ/3(2)व्ही छेड़छाड़ और एट्रो सिटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की शिकायत 18 वर्षीय नवविवाहिता ने दर्ज कराई है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अविनाश कुशवाह (Avinash Kushwah) है। वह रास्ते में आते—जाते नवविवाहिता का पीछा करता था। इस दौरान वह उसके साथ अभद्रता भी किया करता था। हद तो तब हुई जब उसने बीच रास्ते में महिला को अकेले देखकर उसको दिनदहाड़े सड़क के किनारे दबोच लिया। पीड़िता ने आरोपी को ऐसा करने से रोका तो अविनाश कुशवाह ने पीड़िता को जाति से अपमानित करते हुए उसके साथ बुरा बर्ताव किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News डेढ़ महीने बाद हुई मौत
Don`t copy text!