Bhopal News: चिरायु अस्पताल का सफाई कर्मी छेड़छाड़ मामले में फंसा

Share

Bhopal News: नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग को कर रहा था लंबे अरसे से परेशान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चिरायु अस्पताल का सफाई कर्मचारी छेड़छाड़ के मामले में फंस गया है। उस पर आरोप एक नाबालिग लड़की ने लगाया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

छेड़छाड़ करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया

बैरागढ़ (Bairagad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र महज 14 साल है। वह कक्षा नौंवी की छात्रा है। मामले की जांच एसआई प्रियवंदा सिंह (ASI Priyamvada Singh) कर रही है। आरोपी चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में सफाई का काम करता है। उसकी उम्र 20 साल है। आरोपी मोहित उर्फ मुल्लू (Mohit@Mullu) है। वह रास्ता रोककर पीड़िता से छेड़छाड़ करता था। उसने कई बार बातचीत करने की कोशिश भी की थी। पीड़िता के परिजनों ने कई बार उसे हिदायत भी दी थी। इसके बावजूद उसने अपनी हरकतें बंद नहीं की तो परिवार ने पुलिस से मदद मांगी। परिजनों ने थाना पहुँचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। जिसके बाद 2 नवम्बर की शाम लगभग पौने सात बजे 622/23 धारा 354 और पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इंस्पेक्टर को विधिक प्राधिकरण ने थमाया नोटिस 
Don`t copy text!