Bhopal News: एमबीए छात्र को फोन पर धमकी

Share

Bhopal News: दुकान से सामान ले जाने के बाद आरोपी ने लगाया था फोन, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। एमबीए के एक छात्र को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने दुकान से सामान ले जाने के बाद पीड़ित को फोन लगाया था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने फोन पर धमकाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

इसलिए दी गई धमकी

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 23 मार्च की रात लगभग नौ बजे 197/22 धारा 507 (फोन पर धमकी) का मामला दर्ज किया है। शिकायत अशोक विहार कॉलोनी निवासी प्रतीक जैन (Prateek Jain) पिता शिखर जैन उम्र 22 साल ने दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया वह एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। माता—पिता अमराई में रहते है। वह उसके चाचा के साथ रहता है। अमराई में पिता किराना दुकान चलाते है। जिसमें वह कभी—कभी बैठता है। इस मामले में आरोपी अरूण वर्मा पिता हेमराज वर्मा है। वह किराना दुकान से कुछ सामान खरीद कर ले गया था। घर जाने के बाद जब सामान खोला तो वह उसे पसंद नहीं आया। आरोपी अरूण वर्मा (Arun Verma) ने प्रतीक को फोन लगाया। दोनों की बात—चीत विवाद में बदल गई। झगड़े में आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे दी।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: बाइक से गिरकर युवक की मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!