Bhopal News: शादी के लिए बोला तो महिला को कूट दिया

Share

Bhopal News: पति से अलग मायके में रह रही पीड़िता से बर्थडे पार्टी में हुई थी आरोपी से पहचान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। शादी करने की कसमें खाकर एक व्यक्ति ने महिला की अस्मत लूट ली। यह वारदात जिस महिला के साथ हुई वह पहले से शादीशुदा है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। आरोपी से पीड़िता की पहचान करीब दो साल पहले एक बर्थडे पार्टी में हुई थी। उसके बाद से ही आरोपी उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस के पास यह मामला तब पहुंचा जब दोनों के बीच शादी करने की बात को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में आरोपी ने पीड़िता की बुरी तरह से पिटाई लगा दी।

पहले पति से है बेटी

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 12 जनवरी की शाम लगभग पौने सात बजे 17/23 धारा 376/376—2—एन/294/323/506 (बलात्कार, कई बार ज्यादती, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का मामला) दर्ज किया गया। यह घटना नीलबड़ इलाके में हुई थी। पीड़िता की उम्र लगभग 35 साल है। आरोपी कमलेश शर्मा (Kamlesh Sharma) है जो कि छोला इलाके में रहता है। वह अशोका गार्डन इलाके में ड्रायवरी का काम करता है। पीड़िता की तेरह साल पहले शादी हुई थी। जिस व्यक्ति के साथ रिश्ता हुआ उसके दूसरी औरत से अवैध संबंध हो गए। इस कारण पीड़िता अपने मायके में आकर रहने के लिए मजबूर हुई। पीड़िता अपने साथ 12 साल की बेटी को भी रखे है। यह उसके पहले पति की बेटी है। पीड़िता एक संस्था के लिए नुक्कड नाटक करने की मंडली में काम करती है। इसी मंडली के एक परिचित की बर्थर्ड पार्टी में आरोपी से पहचान हुई थी। जिसके बाद वह अक्सर पीड़िता के घर आने लगा। आरोपी कमलेश शर्मा मार्च, 2021 से लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था। एफआईआर होने की भनक लगने पर आरोपी अपने ठिकाने से फरार चल रहा है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच
खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी को जबरिया लेने मायके पहुंचा
Don`t copy text!