Bhopal News: चलती बाइक में आया अटैक, मौत

Share

Bhopal News: दोस्त चला रहा था बाइक, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का ​इंतजार

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। चलती बाइक में एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो (Suspicious Death) गई। यह घटना जब हुई वह तब ​बाइक पर सवार था। बाइक उसका दोस्त चला रहा था। बाइक से अचानक वह गिर गया था। यह देखकर उसका दोस्त भी घबरा गया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी (Bhopal News) के खजूरी थाना क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पीएम रिपोर्ट के आने का पुलिस इंतजार कर रही है। जिसके बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

दोस्त ले गया था अस्पताल

खजूरी थाना पुलिस को 18 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे सिविल अस्पताल से डॉक्टर जाटव ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान मतीन खान पिता नन्हे खान उम्र 40 साल के रूप में हुई हैं। वह निशातपुरा स्थित ऐहसान नगर का रहने वाला था। मतीन खान (Matin Khan) मजदूरी करता था। वह खजूरी इलाके में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। घटना वाली सुबह वह उसके दोस्त इरशाद के साथ बाइक से काम पर जा रहा था। खजूरी स्थित मस्जिद के नजदीक उसे घबराहट हुई और चक्कर आने पर वह चलती बाइक से गिर गया। बाइक उसका दोस्त चला रहा था। इरशाद उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने चैक करने पर मृत घोषित कर दिया। खजूरी पुलिस मर्ग 06/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जेबकट ने दो मोबाइल किए चोरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!