MP Cop Gossip: आईपीएस अफसर के बंगले की पार्टी

Share

MP Cop Gossip: लॉक डाउन वाले दिन पार्टी के लिए किए गए थे विशेष इंतजाम

MP Police Gossip
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पुलिस मुख्यालय के गलियारों में एक आईपीएस अफसर के बंगले में आयोजित पार्टी की खूब चर्चा (MP Cop Gossip) चल रही है। यह पार्टी इसी बीते रविवार को आयोजित हुई थी। जैसा कि आपको पता है कि इस दिन पूरे भारत में टोटल लॉक डाउन रहता है। लेकिन, पार्टी के लिए यहां विशेष इंतजाम किए गए थे। पार्टी शहर के एक सरहदी थाने में आयोजित हुई थी। इस थाने की जहां सीमा समाप्त होती है वहां से दूसरा जिला लग जाता है।

दूसरी पार्टी के मुखबिर

पार्टी के दौरान सारे इंतजाम किए गए थे। यह सारे इंतजाम जिला पुलिस बल की तरफ से किए गए थे। पार्टी में कई बड़े अधिकारी शामिल थे। कुछ अधिकारी आमंत्रित नहीं थे। इस कारण पार्टी की चर्चाएं गलियारों में तैरने लगी। पार्टी में कान लगाकर बैठे कुछ अफसर इस आयोजित पार्टी के मायने लगाने में लगे हैं। कुछ इसको भविष्य की रणनीति से जोड़कर भी देख रहे हैं। इसलिए दूसरा गुट कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें: दो प्रेमियों की आत्महत्या की वजह बताने में पुलिस को क्यों आ रहा था पसीना जानिए

निगम के अफसर ने टीआई को उलझाया

नगर निगम जोन 10 के प्रभारी है बलवीर मलिक। उनका एक व्यक्ति से विवाद हुआ। इस विवाद में वे उस व्यक्ति को सबक सिखाने के लिए उसके घर पहुंच गए। जब यह उस व्यक्ति को पता चला तो उन्होंने अपने गुर्गे बुलाकर निगम अधिकारी को सबक सिखा दिया। नतीजतन बलवीर मलिक थाने पहुंचे। उन्होंने मुकदमा दर्ज करा दिया। जब खबर मुकदमा दर्ज होने की लगी तो उस व्यक्ति ने भी मुकदमा दर्ज करा दिया। इस काउंटर केस में मुश्किल में थाने के प्रभारी आ गए। दरअसल, पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जो अफगानिस्तान में रहता है। जब इस गलती का पुलिस को अहसास हुआ तो उसको सुधारने का काम शुरु कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युव​ती का हाथ पकड़ा, जबरिया बाइक में बैठाने की कोशिश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!