Bhopal News: महिला का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश को दबोचा

Share

Bhopal News: लूट से पहले महिला को लिफ्ट देने का दिया था झांसा

Bhopal News
File Photo

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) पिपलानी इलाके से मिल रही है। यहां मोपेड सवार युवक ने महिला से मोबाइल छीन लिया था। जिसको पुलिस ने दबोच लिया है। इसके अलावा टीटी नगर पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।

छह घंटे में गिरफ्तार

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार लूट की वारदात 21 मई की सुबह हुई थी। शिकायत प्रीति उर्फ प्रियंका नागेश्वर (Priti@Priyanka Nageshwar) ने दर्ज कराई थी। वह सुबह जम्बूरी मैदान में टहलने आई थी। तभी मोपेड सवार एक युवक ने उसको लिफ्ट देने के लिए पूछा। उसने इंकार किया तो वह मोबाइल छीनकर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में देवेन्द्र अहिरवार पिता हरज्ञान अहिरवार उम्र 32 साल को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलत: सागर (Sagar) के राहतगढ़ का रहने वाला है। देवेन्द्र अहिरवार (Devendra) के खिलाफ थाने में चोरी—लूट के नौ मामले पहले से दर्ज है। आरोपी ने 2021 में ही दो चोरी और एक लूट की वारदात की है।

यह भी पढ़ें: भोपाल का माल्या, जिसने रकम तो नहीं लेकिन कई कोरोना संक्रमितों के जीवन को दांव पर लगा दिया था

नौकर ने चुराई मोपेड

टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार बाणगंगा इलाके से सलमान खान की मोपेड चोरी चली गई थी। सलमान खान की चाय की होटल है। आरोपी फरदीन उर्फ सलमान है। वह उसकी ही दुकान में नौकरी करता था। आरोपी ने बताया कि उसके पास मोपेड की डुप्लीकेट चाबी उसके पास पहले से थी। आरोपी बाइक चोरी कर ले गया है। इस बात की जानकारी आरोपी के रिश्तेदारों को भी थी। आरोपी की रिश्तेदार बाणगंगा इलाके में ही रहते हैं। हवलदार चंद्रभान सिंह (HC Chandrabhan Singh) ने बताया कि आरोपी कोलार इलाके में रहता है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal STF: चोरी के सिग्नल पर चल रहे चैनल, डिजियाना केबल के खिलाफ मामला दर्ज
Don`t copy text!