Bhopal News: कमीशन के विवाद पर हुई मारपीट

Share

Bhopal News: माइक्रो फायनेंस दफ्तर में हुई थी घटना, संचालक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

Bhopal News
Courtesy

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) एमपी नगर स्थित मानसरोवर काम्पलेक्स के एक दफ्तर में मारपीट हो गई। यह दफ्तर माइक्रो फायनेंस कंपनी का है। संचालक पर आरोप है कि उसने कमीशन कम दिया था। जिसके विवाद पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में काउंटर केस दर्ज किया है।

महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार 21 मई की शाम लगभग पांच बजे मारपीट का एक मामला हुआ था। यह घटना मानसरोवर काम्पलेक्स की है। पुलिस ने इसमें धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का काउंटर केस दर्ज किया है। पहले पक्ष की तरफ से लालघाटी निवासी रत्ना सिंह पति मुकेश सिंह उम्र 31 साल ने रिपोर्ट की है। पीड़िता माइक्रो फायनेंस कंपनी के लिए एजेंट का काम करती है। उसको इस काम के लिए कमीशन मिलता था। आरोपी कटारा हिल्स निवासी देवेन्द्र जायसवाल (Devendra Jaisawal) और उसके तीन—चार साथी है। दूसरे पक्ष की तरफ से देवेन्द्र जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोपी समीर और मुकेश हैं। देवेन्द्र का कहना था कि कमीशन ज्यादा मांगते हुए आरोपी उनसे गाली—गलौज कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: भोपाल का माल्या, जिसने रकम तो नहीं लेकिन कई कोरोना संक्रमितों के जीवन को दांव पर लगा दिया था

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पूर्व पार्षद थे इसलिए पकड़े गए चोर, कई परिवार को है पुलिस से आस
Don`t copy text!