Bank Loan Fraud: पत्नी के नाम पर खोली कंपनी से मंजूर करा लिया लोन

Share

Bank Loan Fraud: पारिवारिक कलह के चलते एक साल से अलग रहती है पत्नी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से लिया है 50 लाख रूपए का कर्ज, मास्क बनाने की फैक्ट्री डालने ली थी रकम

Bank loan Fraud
ग्राफिक्स डिजाईन टीसीआई

भोपाल। पति-पत्नी के बीच रिश्तों में दरार आ गई। इससे पहले पत्नी के नाम पर कंपनी थी। उसी कंपनी के लिए पति ने लोन ले लिया। ऐसा करने के लिए उसने फर्जी दस्तावेजों की मदद ली। यह लोन करीब 50 लाख रूपए का था। जिसकी रिकवरी का नोटिस पहुंचा तो यह फर्जीवाड़ा (Bank Loan Fraud) सामने आया। यह घटना भोपाल शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। जिसमें पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है।

अदालत में पेश करने की तैयारी पूरी

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार लोन मास्क बनाने के लिए कारखाना डालने के लिए मंजूर हुआ था। उस वक्त कोविड का भय था और मार्केट में मास्क की डिमांड थी। इस मामले में आरोपी अब्दुल रहीम अंसारी (Abdul Raheem Ansari) पिता अब्दुल करीम अंसारी है। वह गांधी नगर थाना क्षेत्र के एयरोसिटी सिग्नैचर पार्क (Airocity Signature Park) में रहता है। शिकायत उसके खिलाफ 23 वर्षीय पत्नी हिबा खान (Hiba Khan) ने दर्ज कराई। पत्नी फिलहाल कोहेफिजा इलाके में रहती है। पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही है। हिबा खान ने पुलिस को बताया कि मलिक मैन्यूफेक्चरिंग (Maliq Manufacturing) नाम से कंपनी बनाई थी। जिसके लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Of India) से 50 लाख रूपए का उसके पति अब्दुल रहीम अंसारी ने कर्ज लिया था। कंपनी उसके नाम पर जरूर थी। लेकिन, लोन के लिए उसने आवेदन नहीं किया था। यह रकम उसने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से भी निकाल ली थी। जिसकी जानकारी तब लगी जब हिबा खान को बैंक का नोटिस पहुंचा। आरोपी पति ने मार्च, 2020 में लोन लिया था। इधर, खबर है कि पीड़िता ने पति के खिलाफ कोहेफिजा थाने में दहेज प्रताड़ना का भी मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद से पति-पत्नी अलग रहते हैं। पीड़िता ने जालसाजी की यह शिकायत जनवरी, 2023 में की थी। जिसकी जांच के बाद 26 अप्रैल की दोपहर साढ़े बारह बजे 143/23 धारा 420/467/468/471 (जालसाजी, दस्तावेजों की कूटरचना, कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार भी कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bank Loan Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   ड्राइवर की झपकी ने लील ली जिंदगियां
Don`t copy text!