Bhopal News: सेंट्रल जेल के सामने भीषण दुर्घटना

Share

Bhopal News: मैजिक लोडिंग को काटकर निकाला गया ड्रायवर निजी अस्पताल में भर्ती

Bhopal News
अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में हुई थी परेशानी।

भोपाल। सेंट्रल जेल के सामने भीषण दुर्घटना हुई है। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) सिटी के गांधी नगर इलाके में हुआ था। इस हादसे में मैजिक वाहन का चालक बुरी तरह से फंस गया था। जिसको निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा। इसमें सहयोग के लिए नगर निगम के कर्मचारियों की भी मदद ली गई। वाहन चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शरीर में कई जगह फ्रैक्चर

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना उसको केपीटल मल्टी हॉस्पिटल से डॉक्टर हरदेव सिंह (Dr Hardev Singh) ने दी है। जख्मी जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) है जो मैजिक एमपी—09—एलआर—5179 में सवार था। दुर्घटना 1 फरवरी की सुबह लगभग पांच बजे हुई थी। हादसे के वक्त सड़क पर जानवर आ गया था। जिसको बचाने के प्रयास में मैजिक खंबे से जाकर टकरा गई। इस कारण उसका ड्रायवर बाहर नहीं निकल पा रहा था। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कंट्रोल रुम को इस बात की सूचना दी। मौके पर एम्बुलेंस और नगर निगम के वाहन भी पहुंच गए थे। मैजिक वाहन को काटने में काफी वक्त लगा। इस दौरान जितेंन्द्र सिंह चीख—पुकार के साथ तड़पता रहा। दरअसल, उसका पैर मैजिक में नीचे बुरी तरह से फंस गया था। उसको शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हुआ है। उसको वहां से नाजुक हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर में घुसकर रंगदारी दिखाते हुए मारपीट 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!