MP Political News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद में दिग्गी की एंट्री

Share

MP Political News: एमपी के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह 10 विधायकों को साथ लेकर प्रस्तावक में हस्ताक्षर कराने के लिए रवाना, शुक्रवार को भरेंगे अपना नामांकन, पी चिदबरम के साथ बंद कमरे में हुई बैठक

MP Political News
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह फाइल फोटो

भोपाल/दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए मची खींचतान में राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश की एंट्री हो गई है। मतलब साफ है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गांधी परिवार ने अपने इरादे बता दिए हैं। इधर, इस खींचतान के बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र ले लिया है। वहीं मध्यप्रदेश (MP Political News) से नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह अपने साथ 10 कांग्रेसी विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

दिल्ली में मचा है घमासान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (EX PM Digvijay Singh) की तरफ से 10 प्रस्तावक मध्यप्रदेश से पहुंचे ​हैं। यह सभी विधायक हैं जो उनके खेमे से हैं। इसके पहले गुरुवार सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम राजधानी दिल्ली स्थित दिग्विजय सिंह के आवास पर पहुंचे थे। यहां करीब 1 घंटे तक दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में लंबी बातचीत चली। दोनों नेता जब बातचीत कर रहे थे तभी राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) जोधपुर हाउस में सीएम अशोक गहलोत से मिलने पहुंचे थे। वहीं संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी दिल्ली में हैं और वो अशोक गहलोत की कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले 10 जनपथ पहुंचे थे।

भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा हुई कम

MP Political News
पत्रकारों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह। File Photo

कांग्रेस मुख्यालय के लिए निकलने से पहले सिंह ने प्रत्येक कार्यकर्ता से मुलाकात की थी। उसके बाद वे नॉमिनेशन फार्म लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा और चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कल सुबह सवा 11 बजे सिंह नामांकन दाखिल करेंगे। दिग्विजय सिंह (MP Political News) ने इससे पहले एनडीटीवी को साक्षात्कार में उम्मीदवारी न करने की बातचीत बोली थी। वहीं अशोक गहलोत के पीछे हटने के बाद मचे राजनीतिक उथल—पुथल को देखते हुए नया समीकरण बनने लगा है। दरअसल, कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी है। वहीं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पद को लेने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष बनने को लेकर भारी संग्राम कांग्रेस के भीतर है। इन बवाल के चलते राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा ठंडे बस्ते में चली गई है। वहीं भाजपा को राजस्थान में एक बार फिर उनकी जमीन ​बनने के अवसर मिलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वहां भी राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बिना भाजपा को रास्ता नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाले में लावारिस लाश मिली

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!