Gwalior News: मां ने मालिक से मांगी रोशनी, बेटे ने कर दिया अंधेरा

Share

Gwalior News: फैक्ट्री में काम करने जाती थी महिला तब उसकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर बेटी से करता था मकान मालिक का बेटा गलत काम

Gwalior News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

ग्वालियर। नाबालिग के साथ बलात्कार की एक घटना हुई है। यह मामला ग्वालियर (Gwalior News) शहर के जनकगंज (Janakganj) थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की उम्र महज 14 साल है। आरोपी मकान मालिक का बेटा है। जिसकी उम्र 22 साल है। वह पीड़िता की मां के काम पर जाने के बाद घर में आता था। फिर उसके साथ गंदा काम करता था। यह मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई।

पेट में दर्द होने के बाद मां ले गई थी अस्पताल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ महीनों पहले पीड़िता की मां ने अपने मकान मालिक से सीएफएल बल्ब मांगा था। जिसे लेने के बहाने मकान मालिक का बेटा उसके घर आया था। तब नाबालिग को अकेला पाकर उसने पहली बार शारीरिक संबंध बनाए थे। कुछ दिन पहले नाबालिग को पेट में दर्द हुआ। जिस कारण वह अपनी मां के साथ डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर ने उसकी मां को बताया कि उसे 6 माह का गर्भ है। फिर पीड़िता से उसने पूरी कहानी सुनी। पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी अभी पकड़ में नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गेंडेवाली सड़क इलाके में आरोपी के पिता का मकान है। पीड़िता अपनी मां और बहन के साथ वहां किराए से रहती है। पिता का निधन हो चुका है। इसलिए मां घर चलाने फैक्ट्री में काम करती थी। उसकी मां काम पर गयी थी और बहन स्कूल। तब उसके साथ आरोपी ने बलात्कार किया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Gwalior News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हॉकफोर्स और नक्सलियों की मुठभेड़, दो कुख्यात ढ़ेर 
Don`t copy text!