Bhopal News: लव जिहाद के शक में जिसको दबोचा उससे मिली छुरी

Share

Bhopal News: थाने में दर्ज है कई प्रकरण, हिंदू युवती ने कार्रवाई से किया इंकार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। होटल में हिंदू युवती के साथ पकड़ाए मुस्लिम लड़के कब्जे से पुलिस को चाकू बरामद हुआ है। उसके खिलाफ भोपाल (Bhopal News) शहर की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने आर्मस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई थानों में प्रकरण दर्ज है। इससे पहले हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिंदू युवती के साथ दबोचकर समाज के सभी सदस्यों को इस तरह की संस्कृति पर रोक लगाने के लिए अपील करते हुए जागरुक करने की अपील की गई थी।

आधा दर्जन मुकदमें पहले से हैं दर्ज

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार गौतम नगर में होटल प्राइड इन (Hotel Pride In) पर 10 मई की शाम बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने आरिफ खान पिता खलील मोहम्मद उम्र 27 साल का दबोचा। वह फिलहाल मंगलवारा (Mangalwara) थाना क्षेत्र में रहता है। मूलत: वह जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके साथ एक हिंदू महिला भी थी। उसको पुलिस थाने ले गई तो उसका कहना था कि वह आरिफ खान के साथ पांच साल से लिव इन में रहती है। उसने कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया था। आरिफ खान (Arif Khan) के खिलाफ कोहेफिजा, हनुमानगंज, गुनगा और गोविंदपुरा थानों में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और चोरी समेत आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज है। वह कई मामलों में पहले से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक चाकू भी बरामद हुआ। मोहम्मद आरिफ उर्फ नदीम (Mohammed Arif@Nadeem) के खिलाफ आर्मस एक्ट का प्रकरण 293/26 दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के संबंध में अन्य थानों को भी सूचित कर दिया गया है। इससे पहले उसके चेहरे पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गोबर पोतकर उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एम्स जूडा की बाइक चोरी 

तलवार और चाकू बरामद

इसी तरह अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस ने भी तलवार के साथ एक आरोपी को दबोचा है। आरोपी फरदीन मलिक उर्फ मलिक पिता फारूख खान उम्र 22 साल है। वह हिनोतिया के पास शिवकला होटल (Shivkala Hotel) के पास रहता है। फरदीन मलिक उर्फ मलिक (Fardeen Maliq@Maliq) को पुलिस ने नवाब टी स्टॉल (Nawab Tea Stall) के नजदीक से दबोचा था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्मस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। इसके अलावा सरकारी बिजली कॉलोनी के एक खंडहर मकान में साजिद खान (Sazid Khan) पिता अजीज खान उम्र 24 साल मिला। वह सेठी नगर (Sethi Nagar) का रहने वाला है। उसने पुलिस को आता देखकर अपने पास रखी छुरी फेंक दी थी। जिसे जब्त करके उसके खिलाफ भी आर्मस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!