Job Fraud News: भोपाल एम्स अस्पताल की फर्जी नियुक्ति पत्र किए जारी

Share

Job Fraud News: शातिर जालसाज महिला ने 45 दिन जेल में बिताने के बाद फिर तीन व्यक्तियों को लैब टेक्निशियन बनाने का दिया था झांसा

Job Fraud News
भोपाल एम्स, फाइल फोटो— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नटवरलाल को एक महिला शायद पीछे छोड़ने वाली है। यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे। दरअसल, महिला जालसाजी के मामले में ही गिरफ्तार हुई थी। वह 45 दिन बाद जेल से छूटकर आई। उसने फिर तीन बेरोजगारों को भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 15 लाख रुपए ऐंठ लिए। ऐसे ही एक अन्य मामले में वह गिरफ्तार हुई थी। ताजा मामला भोपाल सिटी के बागसेवनिया थाने में दर्ज (Job Fraud News) हुआ है। मुख्य आरोपी अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के बाद अन्य व्यक्तियों की भूमिका साफ हो सकेगी।

ई—मेल से भेजा था लैटर

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 03 मार्च को दोपहर लगभग तीन बजे 163/22 धारा 420/467/468/471 (जालसाजी, दस्तावेजों की कूटरचना और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल करने) का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की शिकायत विवेक कुमार साहू पिता रामजी साहू उम्र 25 साल ने दर्ज कराई है। आरोपी कोहेफिजा निवासी विजय लक्ष्मी वंशकार उर्फ जिया है। विवेक कुमार साहू (Vivek Kumar Sahu) मूलत: सिंगरौली का रहने वाला है। फिलहाल वह अवधपुरी स्थित निर्मल पैलेसे में रहता है। उसने भाई रितेश कुमार साहू (Ritesh Kumar Sahu), बहन सावित्री साहू, दोस्त आनंद नायक (Anand Nayak) को एम्स अस्पताल में लैब टेक्निशियन समेत अन्य पदों में भर्ती करने के लिए आरोपी से सौदा किया था। इसके बदले में आरोपी महिला ने 15 लाख, 62 हजार, 500 रुपए लिए थे। यह पैसा आन लाइन और नकद भी लिया गया था। उसने पीड़ितों को ज्वाइंनिंग लैटर दिया था। यह दस्तावेज महिला ने संजीव चतुर्वेदी के ई—मेल खाते से भेजे थे। यह दस्तावेज एम्स अस्पताल के डिप्टी डायरेक्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह (AIIMS Deputy Director) के ई—मेल से भेजे गए थे। पीड़ित जब अस्पताल में ज्वाईनिंग लैटर लेकर पहुंचे तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें:   Bhopal news : दो बहनों में झगड़ा, एक की जहर खाने से मौत 

अन्य आरोपी बनाने ली जाएगी राय

Job Fraud News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

पुलिस ने बताया कि विजय लक्ष्मी वंशकार (Vijay Laxmi Vanshkar) काफी शातिर जालसाज है। वह पीड़ितों के संपर्क में रितिका नाथ के जरिए आई थी। रितिका नाथ की पहचान विवेक कुमार (Vivek Kumar Sahu) से थी। उसने ही डिप्टी डायरेक्टर को अपना परिचित बताया था। रितिका नाथ की भी जॉब लगने वाली है यह बोला गया था। विवेक साहू ग्राम दसौती, पोस्ट अमलोरी, सिंगरौली का रहने वाला है। फिलहाल वह निर्मल पैलेस अवधपुरी में रहता है। आनंद नायक ने इंजीनियरिंग टेक्निशियन का कोर्स किया है। उसको लैब टेक्निशियन की जॉब लगाने का झांसा दिया था। मुख्य आरोपी विजय लक्ष्मी वंशकार सईद नगर में रहती है। वह हाल ही में जेल से छूटकर आई थी। उसको जमानत नवजात बच्चे के चलते मिली थी। उस वक्त भी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की थी। आरोपी के खिलाफ सिवनी के थाने में भी जालसाजी का प्रकरण दर्ज है। पुलिस का कहना है कि इस मामले (Job Fraud News) में बाकी नाम जो सामने आए हैं उनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है। सबूत मिलने के बाद अभियोजन से मत लेकर नाम घटाने और जोड़ने का निर्णय लिया जाएगा।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Job Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जीप में बैठे व्यक्ति ने अचानक दरवाजा खोला तो हुआ यह गंभीर हादसा
Don`t copy text!