Bhopal Job Fraud: जुलाई की एफआईआर अक्टूबर में दर्ज, उसमें भी तुक की जांच जारी है

Share

Bhopal Job Fraud: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक के साथ फर्जीवाड़ा

Bhopal Job Fraud
क्राइम ब्रांच थाना— जिला भोपाल— फाइल फोटो।

भोपाल। मध्यप्रदेश में सायबर क्राइम के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे है। इसमें कई मामले अभी भी जांच के नाम पर अटके हुए हैं। ऐसा ही एक मामला भोपाल (Bhopal Job Fraud) सायबर क्राइम ने जांच के बाद क्राइम ब्रांच में दर्ज किया है। इसमें एक युवक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 54 हजार रूपए ऐंठ लिए गए थे। यह घटना जुलाई, 2022 में हुई थी। जिसमें क्राइम ब्रांच के पास कोई ठोस जवाब नहीं हैं।

यह बोल रहे थाने में अफसर

पुलिस के अनुसार 11 अक्टूबर को अनुज पटेल ने 132/22 धारा 420 (जालसाजी) का मामला दर्ज कराया था। शिवाजी नगर निवासी अनुज पटेल (Anuj Patel) को नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 55 हजार रूपए ऐंठ लिए गए थे। वहीं क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने 12 अक्टूबर को 135/22 धारा 420 (जालसाजी) का मामला दर्ज किया गया था। जिसकी शिकायत प्रीमियम आर्चेड भानपुर निवासी मानसी जैन पति शुभम जैन उम्र 28 साल ने दर्ज कराई थी। उनके साथ एमपीईबी में जॉब दिलाने का धोखा देकर करीब दो लाख रूपए ऐंठ लिए गए थे। यह घटना भी दिसंबर, 2021 में हुई थी। मानसी जैन (Mansi Jain) की शिकायत पर अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दोनों ही मुकदमे काफी पुराने है। जिसमें पुलिस अब तक जांच करने का दावा कर रही थी। हालांकि अब उसके पास मीडिया के सवालों के जवाब नहीं है। मामला आला अधिकारियों की निगरानी में बताकर थाना स्टाफ जिम्मेदारियों से बच रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: निगरानी बदमाश की जांघ में चाकू घोंपा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Job Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!