MP Cop Gossip: मजनूं तो ठीक है पर लैला भावनाओं में बह सकती है

Share

MP Cop Gossip: शहर के दो थानों में चल रही प्रेम कहानी के चर्चित किस्से

MP Cop Gossip
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP Cop Gossip) की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज पुलिस विभाग से जुड़ी है। यह समाचार नहीं बनाए जा सकते इसलिए हम इसको गॉसिप के बहाने बताते हैं। हमारी तरफ से पहचान उजागर न करने से संबंधित पूरा ख्याल रखा जाता है। हमारा उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। बल्कि भीतर ही भीतर चल रहे मामले को बिना नाम सार्वजनिक करना है। यह हमारे पास कपोल काल्पनिक भी नहीं होते हैं। ऐसे ही दो किस्से इस बार आपके लिए।

खातिरदारी के बदले खाते का ख्याल

राजधानी भोपाल के एक थाने में पिछले दिनों एक रसूखदार व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई थी। इस गिरफ्तारी के बाद मामला देख रहे अधिकारी और एक अफसर से उसके चहेतों ने मुलाकात के बहाने संपर्क किया। इस दौरान आरोपी का पूरा ख्याल रखने की गुजारिश की गई। परिवार चाहता था कि उसको पुलिसिया ‘इंजेक्शन’ न मिले। बदले में खाते का ख्याल रखे जाने की गारंटी दी गई। वह हुआ भी और दोनों अफसरों ने वादा भी निभाया। जब तक आरोपी थाने में रहा तब तक उसको ससम्मान रखा गया। इतना ही नहीं उसके साथ होने वाली सख्ती का करंट भी जीरो हो गया।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

तोता—मैना की कहानी…

MP Cop Gossip
सांकेतिक चित्र

राजधानी भोपाल के दो थानों के बीच इन दिनों दो अफसरों में तोता—मैना की जोड़ी जमकर चर्चा का विषय बनी हुई है। यह दोनों अफसर पहले एक ही थाने में तैनात थे। लेकिन, उनकी नजदीकियां दूसरों को खटक रही थी। क्योंकि उनके कारण थाने का काम प्रभावित हो रहा था। शिफ्ट करने की वजह पदोन्नति बताई गई। अब मैना वापस आने के लिए फड़फड़ा रही है। अनुशासित रहने वाले विभाग में चल रहे इस तरह के ध्रुवीकरण की बातचीत साथ काम करने वाले अफसर खूब चटखारे मारकर इन दिनों एक—दूसरे को बता रहे हैं। इसमें एक जानकारी और बता दे कि तोता पहले से शादीशुदा है और उनके बच्चे भी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: चाकू अड़ाकर 15 हजार रुपए सिक्योरिटी गार्ड से छीने

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!