Bhopal Breaking News: राजधानी में पुलिस का असंवेदनशील चेहरा उजागर

Share

Bhopal Breaking News: नई दिल्ली से भटककर भोपाल रेलवे स्टेशन में आई महिला को आया मासिक धर्म, पैड की मदद मांगी तो पुलिस तक पहुंची थी जानकारी, मानसिक विक्षिप्त महिला के उद्धार करने की बजाय उसे ट्रेन में बैठाकर रवाना कर दिया

Bhopal Breaking News
टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर में पुलिस का एक असंवेदनशील चेहरा उजागर हुआ है। घटना भोपाल जीआरपी (Bhopal Breaking News) की है। यहां भोपाल रेलवे स्टेशन के पास एक विक्षिप्त महिला तीन दिनों से भटक रही थी। उसके हुलिए से वह संभ्रात परिवार की दिख रही थी। लेकिन, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। यह बात पुलिस को बताई गई थी। इसमें थाने से आई महिला अधिकारी ने उसकी मदद करने की बजाय ट्रेन में बैठाकर रवाना कर दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रेल राहुल कुमार लोढ़ा से शिकायत भी हुई है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है।

महिला ने यह दी है जानकारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह भोपाल रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) के प्लेटफॉर्म नंबर छह के पास भटक रही थी। लोगों ने उसका परिचय मांगा तो वह अपना नाम प्रिंसी गुप्ता (Princy Gupta) बता रही थी। उसने अपनी उम्र 36 साल बताई थी। इसके अलावा उसने अपने पिता रवि गुप्ता (Ravi Gupta) का नाम बताया। उसका कहना था कि वह नई दिल्ली (New Delhi) में स्थित पहाड़गंज की रहने वाली है। उसका भाई अमन गुप्ता (Aman Gupta) है जो कपड़ों का काम करता है। यह जानकारी जुटाने के बाद भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) को खबर दी गई। थाने से एएसआई सविता डाबर (ASI Savita Dabar) वहां पर पहुंची। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने उसको शेल्टर होम पहुंचाने की बजाय ट्रेन (Train) में बैठाकर भेज दिया। अब वह किस स्थान पर पहुंची है यह जानकारी नहीं हैं। पुलिस की तरफ से इस लचर रवैये को लेकर लोगों ने काफी नाराजगी भी जताई। जिसके संबंध में एसपी रेल से भी शिकायत की गई है। जबकि विक्षिप्त महिला ने पुलिस को एक मोबाइल नंबर भी बताया था। उसमें कॉल किया तो वह नहीं लग रहा था। इसके बावजूद उसे ट्रेन में बैठाने से साफ है कि मैदानी कर्मचारियों ने जिम्मेदारी निभाने से बचने का प्रयास किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Breaking News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   BMC Election News : भाजपा—कांग्रेस के अध्यक्षों पर टिकट को लेकर दबाव
Don`t copy text!