Bhopal News: रंगदारी दिखाकर चाकू मारा

Share

Bhopal News: गर्लफ्रेंड का कर रहा था सौदा, एक हसीना के दो दीवाने, दोनों के थाने पहुंचे फंसाने तो पुलिस लगी यह गाने…

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आप यह समाचार जानकार बिल्कुल हैरान हो जाएंगे। घटना के केंद्र बिंदु में एक हसीना है। लेकिन, वह पूरे घटनाक्रम से वाकिफ ही नहीं है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र का है। जिसमें एक लड़की को लेकर चाकू मारा गया है। मामला जब थाने पहुंचा तो पुलिस भी कहानी सुनकर हैरान हो गई। हालांकि उसने रंगदारी दिखाने समेत चाकू मारकर जख्मी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चाकू का वार जख्मी को यहां लगा

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 26 मार्च की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। जिसकी शिकायत थाने में शैलेंद्र काटोलकर (Shailendra Katolkar) पिता अनिलराव काटोलकर उम्र 21 साल ने दर्ज कराई। वह नई शबरी नगर में रहता है। शैलेंद्र काटोलकर ने बताया कि उसके पास शबरी नगर में पार्क के नजदीक राजा कबाड़ी (Raja Kabadi) आया। उसने विवाद के बाद चाकू निकालकर मार दिया। यह वार उसके दाहिने हाथ की कलाई में लगा है। इससे पहले उसका एक युवती को लेकर बहस हो गई थी। दरअसल, युवती की पहले राजा कबाड़ी से दोस्ती थी। अब उसका मेलजोल शैलेंद्र काटोलकर के साथ है। आरोपी का कहना था कि वह दोनों के रास्ते से हट जाएगा। वह उस लड़की से भी बातचीत करना बंद कर देगा। इसके बदले में वह पीड़ित से दस हजार रूपए मांग रहा था। इसी रकम को मांगने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने बयानों के आधार पर 149/23 धारा 294/324/327/506 (गाली—गलौज, धारदार हथियार से प्रहार, रंगदारी दिखाना और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder Case: आग से झुलसी विवाहिता ने दम तोड़ा
Don`t copy text!