Bhopal News: कार मैकेनिक को बदमाशों ने पीटा 

Share

Bhopal News: रंगदारी दिखाकर कर रहे थे अड़ीबाजी, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कार मैकेनिक के साथ बदमाशों ने पैसे के लिए रंगदारी दिखाते हुए मारपीट कर दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 12 मार्च की दोपहर लगभग पौने एक बजे हुआ था। जिसकी शिकायत हेमंत विश्वकर्मा (Hemant Vishwakarma) पिता मुकेश विश्वकर्मा उम्र 24 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वह नारियखेडा स्थित प्रेम नगर कालोनी (Prem Nagar Colony) में रहता है। वह कार मैकेनिक है। हेमंत विश्वकर्मा शिव मंदिर के पास खडा था। तभी आरोपी अजय उर्फ उधम, आकाश मिले और कहने की हम इस क्षेत्र के गुंडे है। हमें धंधा करने के लिए हफ्ता देना होगा। हेमंत विश्वकर्मा ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी गाली—गलौज करने लगे। विरोध किया तो हाथ मुक्कों से मारपीट की। अजय उर्फ उधम के खिलाफ पूर्व से 6 अपराध दर्ज है। इस मामले की जांच एसआई भगवत सिंह (SI Bhagwat Singh) कर रहे है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 88/24 धारा 327/294/323/506/34 रं (गदारी दिखाना, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिलेट्री अफसर की मौत
Don`t copy text!