Bhopal News: पत्नी को पेट और हाथ में छुरी घोंपकर भागा पति

Share

Bhopal News: मायके में बच्चे को लेने पहुंचे पति के साथ प​त्नी का हुआ था विवाद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के गौतम नगर इलाके में एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह हमला उसके पति ने किया है। वह घटना के वक्त बच्चे को लेने मायके पहुंचा था। यहां पति—पत्नी के बीच इस बात को लेकर विवाद (Bhopal Attempt To Murder) हुआ था। आरोपी हमला करने के बाद चाकू मौके पर ही छोड़कर भाग गया था।

तीन महीने पहले मायके आई थी

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार 04 जनवरी की शाम लगभग सवा छह बजे 14/22 धारा 307 (जानलेवा हमला) का मामला दर्ज किया है। शिकायत 25 वर्षीय शना खान ने दर्ज कराई है। घटना शारदा नगर स्थित नारियलखेड़ा इलाके में दोपहर दो बजे हुई थी। शना खान (Shana Khan) को परिजन जख्मी हालत में हमीदिया अस्पताल ले गए थे। उसको पेट और हाथ में चाकू के कई वार लगे हैं। यह चाकू उसको पति फैजान खान (Faizan Khan) ने मारा है। वह ऐशबाग स्थित सोनिया कॉलोनी में रहता है। शना खान पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी। वह घटना वाले दिन बच्चे ढ़ाई वर्षीय जैन खान को अपने साथ ले जाने के लिए आया था। पीड़िता की शादी चार साल पहले आरोपी से हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शराब पीकर उसका पति अक्सर मारपीट करता था। इसलिए वह तीन महीने पहले इन बातों से तंग होकर मायके आ गई थी।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!