Bhopal News: समूह लोन की किस्त न देकर बहन के घर पहुंचा पति

Share

Bhopal News: पत्नी ने विरोध किया तो ननद के घर लगा दी पिटाई

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) कोलार इलाके से मिल रही है। मामला एक परिवार के बीच उपजे आर्थिक कलह के बाद परेशानी से जुड़ा है। अमूमन लॉक डाउन के बाद यह हालत हर घर में बनी भी हुई है। पति ने समूह लोन लिया था। जिसकी किस्त वह नहीं चुका पा रहा था। इस बात पर उसकी पत्नी से कहासुनी हुई तो पति ने पीट दिया।

बहन केे घर पर हुआ विवाद

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 24 अगस्त की दोपहर साढ़े तीन बजे धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का केस दर्ज किया है। यह घटना मंदाकिनी कॉलोनी में हुई थी। यहां पीड़िता की ननद का मकान है। पीड़िता की उम्र 41 साल है। वह गणपति इंकलेव में रहती है। इस मामले में आरोपी पति विनोद धोटे (Vinod Dhote) है। पति जींस बेचने वाली कंपनी में प्रायवेट जॉब करता है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। विनोद धोटे ने पिछले लॉक डाउन में समूह लोन लिया था। उस लोन को वह चुका रहा था। लेकिन, अब पति ने लोन की किस्त देने से इंकार कर दिया। वह घर से पैसों का इंतजाम करने का बोलकर निकला था। फिर वह अपनी बहन के घर चला गया था। यहां विवाद के बाद पति अपने घर वापस नहीं आया।

यह भी पढ़ें: हुस्न का पहले जलवा, फिर आपको जंजाल में कैसे फांस देेती है सोशल मीडिया की यह गैंगस्टर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कोरोना संक्रमित मरीज के घर चोरी की वारदात
Don`t copy text!