Bhopal Dowry Case: शराबी पति को सब्जी नहीं मिली, पत्नी की कर दी ऐसी हालत

Share

Bhopal Dowry Case: महिला की हालत देखकर पति के खिलाफ दर्ज किया गया मामला

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नशा घर बिगाड़ देता है। यह लोग यूं ही नहीं कहा करते। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। यहां एक शराबी पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई लगा दी। पत्नी का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने सब्जी नहीं बनाई थी। सवाल पूछने पर शराबी पति को पत्नी ने जवाब दे दिया। फिर क्या था आरोपी ने पत्नी को घर से बाहर निकालकर उसको अधमरा कर दिया। महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा (Bhopal Dowry Case) दर्ज कर लिया गया हैं। एफआईआर की भनक लगते ही आरोपी पति घर से फरार हो गया। इधर, एक अन्य महिला ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

शादी के तीस साल हुए

गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया सुमित्रा बाई उम्र 40 साल ने रविवार शाम साढ़े छह बजे पति के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। सुमित्रा (Sumitra Bai) ने बताया उसकी शादी तीरथ मीना (Teerath Meena) के साथ 30 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी है। दो बेटे 20—22 साल और एक बेटी 15 साल की है। सभी ग्राम गोदरमउ में रहते हैं। पति तीरथ और दोनों बेटे मजदूरी करते है। पति शराब पीने का आदी है। उसकी आधी कमाई वह शराब में उड़ा देता है। कोई पैसा घर में नहीं देता। शराब के नशे में आए दिन पत्नी के साथ गाली—गलौज भी करता है।

ऐसे की थी पिटाई

जांच अधिकारी एसआई मोहन पटेल (SI Mohan Patel) ने बताया रविवार शाम छह बजे तीरथ मीना घर आया। उसने सुमित्रा से सब्जी नहीं बनाने की बात पर गालियां देना शुरु किया। सुमित्रा ने जवाब दिया कि वह जितना देता है उसमें वही बन सकता है। इसी बात पर तीरथ ने पत्नी को बालों से पकड़ा और घर से बाहर निकालकर बुरी तरह पीटना (Gandhi Nagar Beaten Case) शुरू कर दिया। लोगों ने विवाद को शांत कराया था। सुमित्रा ने बताया कि उस वक्त घर पर बेटे नहीं थे। पुलिस ने महिला की हालत देखकर धारा 498ए/294/323/506 (प्रताड़ना, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   MP Mardani News: इंटरपोल की इस योजना से एमपी डीजीपी भी हैं सहमत

घर से धक्के देकर निकाला

हनुमानगंज थाना पुलिस ने बताया फरहत जहां उम्र 25 साल निवासी आरिफ नगर भोपाल की रहने वाली है। फरहत (Farhat Jahan) ने बताया उसकी शादी फैजान उर्फ अरमान से हुई थी। उसका ससुराल सलीम चौक काजी कैम्प में स्थित है। ससुराल वाले उसके साथ ठीक व्यवहार नहीं करते इसी कारण पिछले छह महीनों से वह मायके में रह रही है। रविवार दोपहर तीन बजे वह मां के साथ ससुराल में उसका कुछ सामान लेने आई थी। ससुराल में जाते ही आरोपी पति फैजान (Faizan), देवर फरमान (Ferman), शाहरूख (Shahrukh) और ननद समरीन (Samrin) ने उसके साथ मारपीट की है। उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 294/323/506/34 (मारपीट, गाली—गलौज, धमकी और एक से अधिक आरोपियों) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!