Bhopal Cop News: हरिनारायण चारी मिश्र ने संभाली कमिश्नर की कुर्सी

Share

Bhopal Cop News: भोपाल पुलिस के दूसरे पुलिस कमिश्नर ने संभाली बुधवार को कुर्सी, सात भाई—बहन के बीच इन कारणों से बनाई अपनी मिसाल

Bhopal Cop News
भोपाल में पदभार संभालने के बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र। तस्वीर भोपाल पुलिस की तरफ से जारी।

भोपाल। एमपी में पांच दिन पहले एक दर्जन भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले हुए थे। इनमें इंदौर—भोपाल के पुलिस कमिश्नर को एक्सचेंज किया गया था। यह दोनों पुलिस कमिश्नर के पद प्रदेश में शुरू हुई प्रणाली के बाद मकरंद देउस्कर और हरिनारायण चारी मिश्र ने संभाला था। यह व्यवस्था नवंबर, 2021 से शुरू हुई थी। लगभग सौलह महीनों में दोनों जिलों में बदलाव किया गया। इसकी वजह मकरंद देउस्कर थे, क्योंकि वे भोपाल (Bhopal Cop News) जिले के हैं। एमपी में इसी साल चुनाव होना है। इस कारण देउस्कर को चुनाव आयोग हटा देता। इस फेरबदल के बाद बुधवार को हरिनारायण चारी मिश्र ने अपनी कुर्सी संभाल ली है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिलों के अधिकारियों से औपचारिक चर्चा भी की।

माता—पिता शिक्षक फिर चार बहने भी एजुकेशन सेक्टर में

जानकारी के अनुसार मूलत: बिहार में सीवान जिले के रहने वाले हरिनारायण चारी मिश्र (Commissioner Harinarayan Chaari Mishra) भारतीय पुलिस सेवा में आने के पूर्व रेलवे में जॉब करते थे। वे भारतीय पुलिस सेवा में 2003 बैच के आईपीएस है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल से हासिल की है। परिवार में सात भाई—बहनों के बीच वे दूसरे नंबर के हैं। मिश्र बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (Banaras Hindu University) से स्नातक हैं। उन्होंने 2002 में  यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। जिसके परिणाम 2003 में आए थे। उन्हें एमपी कैडर मिला था। उनके सेवा में आने के छह महीने बाद पिता माधवाचारी मिश्र का निधन हो गया था। वे सेवा के साथ—साथ परिजनों का भी ख्याल रखते हैं। मिश्र की पांच बहनें है जबकि दो भाई है। माता—पिता शिक्षक रहे इसलिए परिवार में सभी शिक्षा का महत्व जानते हैं। उनकी चार बहनें शिक्षक या सहायक प्राध्यापक के पदों पर तैनात हैं। हरिनारायण चारी मिश्र ने इंदौर डीआईजी के बाद आईजी फिर इंदौर पुलिस कमिश्नर की कुर्सी संभाली थी। उन्होंने इंदौर में रहते हुए ड्रग्स के खिलाफ जमकर अभियान चलाया था। यह फॉर्मूला अन्य प्रदेशों में भी लागू हुआ था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: राम नाम किसी की बपौती नहीं : उमा भारती
Don`t copy text!