Bhopal News: प​त्नी के मायके जाने से दुखी होकर लगाई फांसी 

Share

Bhopal News: शराब की बुरी लत के कारण घर में होती थी कलह, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नशे की बुरी लत ने दो परिवारों को तबाह कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। यहां पत्नी के मायके जाने से दुखी होकर एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने यह जानकारी पत्नी को फोन पर दी थी।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार जेपी अस्पताल (JP Hospital) से मौत की जानकारी डॉक्टर राहुल ने दी थी। शव की पहचान सोनू उर्फ महेन्द्र स्वामी (Sonu@Mahendra Swami) पिता रामूखप्पा स्वामी उम्र 37 साल के रुप में हुई। उसने फांसी लगा ली थी। घटना 15 अप्रैल की रात लगभग ग्यारह बजे हुई थी। सोनू उर्फ महेंद्र स्वामी टीटी नगर स्थित मद्रासी कॉलोनी (Madrasi Colony) में रहता था। वह टेलरिंग का काम जानता था। पुलिस को परिजनों ने बताया कि उसको शराब पीने की बुरी लत थी। उसकी पत्नी अश्विनी स्वामी (Ashwini Swami) मायके बड़वानी चली गई थी। मृतक घर पर अकेला था। उसने पहले भी कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की है। मृतक ने फोन पर पत्नी को फांसी लगाने की सूचना दी थी। जिसके बाद उसको घर में देखने परिजन पहुंचे थे। इस मामले की जांच एसआई मुकेश जाटव (SI Mukesh Jatav) कर रहे हैं। टीटी नगर पुलिस मर्ग 16/24 दर्ज कर पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चलती ट्रेन में चोरी की वारदात
Don`t copy text!