Bhopal News: मजदूर ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: ग्रामीणों ने दी थी पुलिस को खबर, पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया इलाके की है। आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस को घटना की जानकारी ग्रामीणों ने दी थी।

यह पता लगा रही है पुलिस

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewaniya) थाना पुलिस ने बताया कि घटना ग्राम सैयद सेमरा इलाके में हुई। फांसी महेंद्र शर्मा (Mahendra Sharma) पिता रामस्वरूप शर्मा उम्र 30 साल ने लगाई है। वह बलवीर दांगी (Balveer Dangi) के खेत के पास मकान बनाकर रहता था। शाम को वह खाना खाने के बाद सोने चला जाता था। घटना 15 मार्च को हुई थी। उस दिन वह एक शादी में गया था। वहां से लौटकर वह अपने निर्माणधीन मकान में चला गया था। सुबह बलवीर दांगी खेत में पानी देने गए तो उसको फांसी पर लटका हुआ देखा था। इसकी सूचना उन्होंने पहले उसके भाई छोटे राम को दी थी। वह फिर थाने पहुंचा। सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 10/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच हवलदार सुनीत (HC Sunit) कर रहे हैं। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। ऐसी अवस्था में रिश्तेदारों से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह लें।  

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑटो चालक ने नाबालिग के साथ किया बलात्कार 
Don`t copy text!