Bhopal News: लापता बेटी के सदमे में पिता ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: मंदिर में पूजा—पाठ का करता था काम, बेटी के उठाए गए कदम से चल रहा था परेशान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। समाज में प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित एक धार्मिक स्थल के पुजारी ने फांसी लगा ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि पुजारी की बेटी लापता हो गई थी। तभी से वह अपने आपको अकेला सोचकर परेशान रहता था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

बेटी के लापता मामले में पुलिस ने की थी कार्रवाई

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार मृतक 60 वर्षीय राकेश जोशी (Rakesh Joshi) है। वे 40 क्वार्टर पिपलानी में रहते थे। वे पुजारी का काम करते थे। उन्होंने 8—9 अप्रैल की दरमियानी रात कमरे में लगे पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गए। सुबह उनका बेटा जितेंद्र जोशी (Jitendra Joshi) घर आया तो यह रहस्य पता चला। बेटा हलवाई का काम करता है। पिता बहुत देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो सुबह 6 बजे दरवाजा खटखटाया। राकेश जोशी की तीन बेटियां और और एक लड़का है। इसमें से एक लड़की कुछ महीने पहले लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी उन्होंने पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे तलाशने के बाद पुजारी को सौंप दिया था। इस मामले में एक लड़के को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया।

यह अटकल लगा रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि इसी कारण वे अक्सर परेशान रहते थे। हालांकि पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पिपलानी पुलिस मर्ग 13/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जनहित में संदेश: अकेलापन, आवेश आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। यदि ऐसा प्रतीत होता है तो तुरंत 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीने में लिखा था 'रेखा मेरी जान'
Don`t copy text!