Bhopal Minor Rape Case: दलित मूक—बधिर बालिका से ज्यादती

Share

तीन दिन बाद गौरवी संस्था से मिली मां—बाप को जानकारी, बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज

Bhopal Minor Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) दलित मूक—बधिर बालिका से ज्यादती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। इस कारण वह घर से अक्सर गायब हो जाती थी। परिवार को उसके साथ हुई ज्यादती की खबर गौरवी संस्था के माध्यम (Handicapte Minor Girl Rape) से मिली। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। बालिका ने अपने संकेत की भाषा में एक बाइक सवार का खुलासा किया है। फिलहाल उसकी पहचान पुलिस नहीं कर पाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ज्यादती, (Bhopal Minor Rape Case) पॉक्सो एक्ट के अलावा झांसा देकर अगवा कर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है।

कोलार थाना पुलिस ने द क्राइम इंफो डॉट कॉम thecrimeinfo.com को बताया कि 6 मई को एक परिवार थाने आया था। इस परिवार ने पुलिस को बताया कि गौरवी संस्था से उन्हें फोन आया था। जिसके बाद वह वहां जाकर अपनी बच्ची से मुलाकात करके आए हैं। बच्ची ने उसके साथ हुई ज्यादती की जानकारी दी है। परिवार ने बताया कि उनकी माली हालत ठीक नहीं है और वह दलित परिवार के हैं। जिस महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है वह बंगलों में काम करती है। लॉक डाउन की वजह से वह काम भी उसका छूट गया है। महिला का एक बेटा और दो बेटियां है। बेटे के बाद दूसरी बेटी है जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह कक्षा पांचवीं तक पढ़ी है। वह सही तरीके से बोल भी नहीं पाती है। वह इशारों में अपनी बात समझाती है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गोदाम का ताला तोड़कर माल बटोरा

बालिका की उम्र 15 साल है जो घर से कभी—कभी गायब हो जाती थी। वह घुमने के बाद घर आ जाती थी। वह आखिरी बार 3 मई की सुबह 7 बजे निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी थी। इसी बीच उसको खबर लगी थी कि वह गौरवी संस्था में भर्ती है। वहां जाकर बच्ची से मां ने बातचीत की। बच्ची ने बताया कि उसको घर के नजदीक से एक बाइक सवार ले गया था। उसने बालिका से बलात्कार किया फिर उसको छोड़कर भाग गया। पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। इसके लिए वह मुखबिरों की मदद ले रही है। राजधानी भोपाल में लॉक डाउन के भीतर बलात्कार का यह दूसरा सनसनीखेज मामला है। इससे पहले शाहपुरा इलाके में दृष्टिहीन एक बैंक की महिला मैनेजर के साथ चोर ने ज्यादती की थी। जिसको पुलिस ने एक सप्ताह बाद गिरफ्तार किया था।

अपील

देश वैश्विक महामारी से गुजर रहा है। हम भी समाज हित में स्पॉट रिपोर्टिंग करने से बच रहे हैं। इसलिए समाज और लोगों से अपील करते हैं कि यदि उनके पास भ्रष्टाचार, कालाबाजारी या जिम्मेदार अफसरों की तरफ से लापरवाही की कोई जानकारी या सूचना हैं तो वह मुहैया कराए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर का निधन
Don`t copy text!