Bhopal Rape Case: पहली बार बने अवैध संबंधों को उजागर करने की धमकी देकर बलात्कार

Share

Bhopal Rape Case: दोस्त के घर पांच महीने पहले बर्थ-डे पार्टी के बहाने ले गया था आरोपी

Bhopal Rape Case
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती से बलात्कार (Bhopal Rape Case) का मामला सामने आया हैं। पहली बार बने युवती के अवैध संबंधों को उजागर करने की धमकी देकर वह वारदात कर रहा था। घटना पांच महीने पहले की बताई जा रही हैं। जिसे अंजाम देने के लिए आरोपी ने बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर युवती को बुलाया था। आरोपी ने वारदात दोस्त के मकान में पहली बार की थी।

कपड़ों की दुकान पर हुई पहचान

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय युवती ने शुक्रवार शाम छह बजे बलात्कार का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने रामश्याम गुर्जर को आरोपी बनाया है। पुलिस ने धारा 376(2एन)\ 506 (कई बार बलात्कार और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही पीएसआई योगिता जैन (PSI Yogita Jain) ने बताया पीड़िता मूलतः रायसेन (Raisen) जिले के गांव की रहने वाली हैं। वह क्षेत्र में किराए के मकान में रहती हैं। युवती जुलाई, 2020 में कपड़े की दुकान पर काम करती थी। तभी उसकी मुलाकात दुकान में काम करने वाले आरोपी रामश्याम गुर्जर से हुई थी। रामश्याम युवती को घर छोड़ने भी जाता था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

पार्टी का बताकर साथ ले गया

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

जांच अधिकारी ने बताया आरोपी पहली बार 13 अगस्त, 2020 को उसका बर्थडे है बोलकर पीड़िता को बुलाया। घर में पार्टी बोलकर वह साथ ले गया था। आरोपी के झांसे में आकर पीड़िता रामश्याम गुर्जर के बताए ठिकाने पर पहुंच गई। यह जगह उसके दोस्त सतेंद्र जैन का मकान था। जहां उसका दोस्त किराए से रहता था। वहां कोई नहीं दिखाई दिया। विरोध करने पर आरोपी बहाने बनाने लगा। जिसके बाद उसने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी की हरकत से युवती डर गई थी। आरोपी ने उसे एक बार फिर धमकाते हुए बलात्कार किया। आरोपी दुकान जानता था। वह हर कभी दुकान आने लगा। इस कारण उसको नौकरी छोड़नी पड़ी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाले में मिली पेंटर की लाश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!