Bhopal Cyber Fraud: पेट्रोल पंप पर फोनपे का क्यूआर कोड स्कैन किया तो उजागर हुआ फर्जीवाड़ा

भोपाल। मोबाइल हैक करके जालसाजों ने खाते से दो लाख रुपए निकाल लिए। यह घटना भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में सबसे पहले राष्ट्रीय हेल्प लाइन में शिकायत हुई थी। जिसके बाद केस डायरी कोलार रोड थाने को भेजी गई।
पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो वारदात का पता चला
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार फर्जीवाड़े की यह घटना 2 मई को हुई थी। शिकायत राजकुमार नामदेव (Rajkumar Namdev) पिता इंद्रजीत नामदेव उम्र 48 साल ने दर्ज कराई है। वे सुमित्रा परिसर (Sumitra Parisar) में रहते हैं और सरकारी कॉलेज में बाबू हैं। वे जब पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर पहुंचे तो मोबाइल हैक मिला। जिसके बाद बैंक पहुंचकर वजह जानना चाहा तो मालूम हुआ कि उनके तीन खातों में जमा दो लाख रुपए की रकम जालसाजों ने निकाल ली है। कोलार रोड थाना पुलिस ने प्रकरण 258/26 दर्ज कर लिया है। ने बैंक से जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ उसकी जानकारी मांगने जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।