Bhopal Fraud News: दिल्ली में चल रही फर्जी इवेंट कंपनी का एमपी पुलिस ने किया खुलासा

Share

Bhopal Fraud News: ग्लैमर के गलियारे में पहुंचाने की आड़ में रकम ऐंठने का चल रहा था काम, पिपलानी में रहने वाली एक लड़की आई थी झांसे में, किस्त में ऐंठ ली गई थी रकम

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बॉलीवुड और टीवी ​सीरियलों में काम करना हर युवा चाहता है। जिसकेे लिए वह कुछ भी करने के लिए तैयार होते हैं। ऐसे ही लोगों को एक कंपनी अपने झांसे में लेती थी। यह कंपनी दिल्ली से चल रही थी। जिसका खुलासा भोपाल शहर की सायबर क्राइम टीम ने किया है। घटना भोपाल (Bhopal Fraud News) के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई थी। जिसकी जांच के बाद थाने में प्रकरण भी दर्ज हुआ था। इसी प्रकरण की जांच के बाद पुलिस ने दिल्ली से एक महिला और एक युवक को दबोचा है।

ऐसे खोली थी झांसे में लेने के लिए कंपनी

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जालसाज सेलिब्रिटी के साथ फोटो शूट करने और फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर उसकी पब्लिसिटी की जाती थी। सेलिब्रिटी के साथ फोटो शूट और वीडियो शूट के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर रकम ऐंठने का काम करते थे। यह काम दिल्ली में करीब दो साल से चल रहा था। कम्पनी ड्रीम मेकर्स स्टूडियो (Dream Makers Studio) के नाम से चल रही थी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने अभी तक ऐसा करते हुए 50 लाख रूपये की धोखाधडी की है। जिसके सबूत भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) को जांच के दौरान मिले हैं। खुलासा करने वाली टीम डीसीपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी, एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान, एसीपी सुजीत तिवारी के निगरानी में काम कर रही थी। आरोपियों ने पिपलानी (Piplani) क्षेत्र में रहने वले एक परिवार से करीब 71 हजार 600 रूपए ऐंठ लिए थे। जिसकी एफआईआर सायबर क्राइम की जांच के बाद पिपलानी थाने में हुई थी।

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Bhopal Fraud News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

इस संबंध में शिकायत जनवरी, 2023 में हुई थी। पीड़ित जो पिपलानी (Bhopal Fraud News) में रहते हैं उनकी बेटी को झांसा दिया गया था। बेटी मॉडलिंग सेक्टर में कैरियर बनाने का प्रयास कर रही है। ड्रीम मेकर कंपनी की तरफ से दिसबंर, 2022 में कॉल किया था। झांसा दिया गया था कि कंपनी में वीडियो डांस के लिए सिलेक्शन हुआ है। इसके लिए पंद्रह हजार रूपए फोनपे कराए गए। इसके बाद डायरेक्टर ने जनवरी, 2023 में फोन किया। उसने कहा कि प्रतिदिन शूट पर साढ़े सत्रह हजार रूपए मिलेंगे। यह काम दस दिन का बताया गया। जिसके लिए आर्टिस्ट कार्ड बनाने के नाम पर 53 हजार रूपए दो किस्त में जमा कराए गए। फर्जी कंपनी ने ऐसा करके 71 हजार 600 रूपए ऐंठ लिए थे। इस मामले में पिपलानी थाने में 54/2023 में प्रकरण दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेड़ पर लटकी मिली लाश

दिल्ली से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

पुलिस ने इस मामले में दिल्ली (Delhi) के मधु विहार कॉलोनी (Madhu Vihar Colony) से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस छानबीन और पड़ताल में इंस्पेक्टर अशोक मरावी, एसआई शिवराज सिंह, एएसआई चिन्ना राव, हवलदार मयंद चौहान, सिपाही अजीत राव लहरी, और महिला आरक्षक प्राची ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी वकार आलम (Waqar Alam) को गिरफ्तार किया। उसने बारहवीं तक पढ़ाई की है। इसके अलावा अलका बडोनिया (Alka Badoniya) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपियों के बैंक डिटेल को खंगाल रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि गिरोह अब तक किन लोगों के साथ ऐसा करके फर्जीवाड़ा कर चुका है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!