Bhopal Cyber Fraud: क्रेडिट कार्ड लिया, जानकारी के लिए कॉल किया खाते से निकली रकम

Share

Bhopal Cyber Fraud: सायबर क्राईम में हुई थी शिकायत, अब थाने पहुंचा मामला

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। क्रेडिट कार्ड लेना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। उसकी जानकारी के लिए पीड़ित ने कॉल लगाया था। उसका यह फोन जालसाज से कनेक्ट हो गया। उसके बाद जालसाज से जानकारी मांगता रहा। जब खाते से उसकी रकम कट गई तब उसको धोखे का पता चला। घटना मधप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) सिटी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। यह शिकायत पीड़ित ने सायबर क्राईम में जाकर दर्ज कराई थी। वहां पुलिस ने शुन्य पर मुकदमा दर्ज कर केस डायरी संबंधित थाने में भेज दी।

लिंक पर क्लिक करते ही खाता खाली

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 24 मार्च की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे 146/22 धारा 420 (जालसाजी) का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुआ है। जिसकी कॉल डिटेल की पुलिस पड़ताल कर रही है। शिकायत मोहन सिंह पिता कमल सिंह उम्र 30 साल ने दर्ज कराई है। वह रतन कॉलोनी स्थित भानपुर का रहने वाला है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह दुकान पर काम करते हैं। उन्होंने क्रेडिट कार्ड लिया था। उसे आपरेट करने की तकनीक सीखने के लिए कस्टमर केयर को फोन लगाया था। कस्टमर केयर में उसकी एक व्यक्ति से बातचीत हुई। सामने वाले व्यक्ति ने उसका बैंक अकाउंट की डिटेल मांग ली। उसके बाद उसे एक लिंक भेज दी। जैसे ही मोहन सिंह (Mohan Singh) ने उसकी भेजी हुई लिंक पर क्लिक किया उसके खाते से दो बार में 72,268 रूपए कट गए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लो फ्लोर बस ने कार में मारी टक्कर

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!