Bhopal News: क्रेन की चपेट में आकर मौत

Share

Bhopal News: लोगों की आती हुई भीड़ देखकर चालक जान बचाकर थाने भागा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। क्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद लोग उत्तेजित हो गए। वे क्रेन चालक को दबोचने के लिए भागे। जिनको देखकर चालक थाने में मदद लेने के लिए भागा। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। टक्कर मारने वाहन और चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

ऐसे हुई थी दुर्घटना

रातीबड़ थाना पुलिस को शारदा अस्पताल से डॉक्टर उमेश शारदा (Dr Umesh Sharda) ने 24 मार्च की शाम लगभग सात बजे एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। रातीबड़ पुलिस मर्ग 13/22 दर्ज किया है। शव की पहचान नीलबड़ निवासी जगदीश मारन (Jagdish Maran) पिता धन्नालाल मारन उम्र 42 साल के रूप में हुई है। वह दयाराम चौराहे के नजदीक चाय की गुमठी लगाता था। घटना वाले दिन वह डिवाइडर क्रास करके रोड़ की दूसरी तरफ जा रहा था। तभी भोपाल से रातीबड़ जा रही क्रेन की चपेट में वह आ गया था। क्रेन उसकी हाथ और छाती से निकल गई थी। जख्मी हालत में उसे शारदा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ क्रेन को रोककर खड़े हो गए थे। लोगों का गुस्सा चालक पर फूट पड़ा था। वहां से जान बचाकर चालक थाने पहुंचा था।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   MP By Election: कमल नाथ को राष्ट्रीय महिला आयोग का नोटिस

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!