MP Political News: एमपी आम आदमी पार्टी की चौथी सूची जारी

Share

MP Political News: भोपाल की शायर अंजुम रहबर उपाध्यक्ष बनाईं गईं, सूची में सवा सात सौ से अधिक कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारियां

MP Political News
भोपाल स्थित कार्यालय का फाइल फोटो।

भोपाल। मध्यप्रदेश में पांच महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है। जिसके लिए भाजपा—कांग्रेस के साथ—साथ आम आदमी पार्टी (MP Political News) भी मैदान पर उतरने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में संगठन को खड़ा करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिसमें अब तक लगभग छह हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दे दी गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को पार्टी ने चौथी सूची जारी की है।

तीसरी के मुकाबले चौथी सूची इसलिए है कमजोर

आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) संगठन में एक दर्जन से अधिक प्रकोष्ठों और विंग का गठन किया गया है। इसमें डॉक्टर, एजुकेशन, किसान, बुद्धिजीवी, यूथ, श्रमिक, विधि समेत अन्य है। इसके अलावा महिला प्रकोष्ठ, एससी—एसटी और ओबीसी प्रकोष्ठ बनाया गया है। वहीं प्रदेश के 53 जिलों में जिला उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। पार्टी ने इस बार सोशल मीडिया पर दमखम दिखाने की पूरी तैयारी कर ली है। आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रदेश के 53 जिलों में भारी मात्रा में सोशल मीडिया प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। इसमें भी अध्यक्ष से लेकर समन्वयक भारी मात्रा में बनाए गए हैं। बड़े—बड़े शहरों में पांच—पांच की संख्या में यह जिम्मेदारियां दी गई है। पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा के लिए भी उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के नाम का ऐलान कर दिया है। यह पार्टी की तरफ से जारी चौथी सूची है। इससे पहले तीसरी सूची में करीब साढ़े चार हजार नाम थे। जबकि चौथी सूची में यह संख्या सवा सात सौ है। यह सभी नाम राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर संदीप पाठक (Sandeep Pathak) , एमपी के प्रभारी बीएस जून (BS June) और प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल (Rani Agrawal) ने तय किए हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चार महीने से फरार बदमाश डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार 
Don`t copy text!