Bhopal Kidnapping Case: पहले पति से दो बच्चे गायब, दूसरे पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Share

भोपाल से चार मासूम बच्चे अगवा, दो थानों में दर्ज हुए अपहरण के मुकदमे

Bhopal Crime
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पहले पति से हुए दो बच्चे रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं। बच्चों के सौतेले पिता ने थाने में गुमशुदगी फिर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर इलाके का है। इधर, जहांगीराबाद इलाके से भी दो बच्चियां गायब हो गई थी। हालांकि कुछ घंटों बाद उनके मिलने की खबर हैं।

गौतम नगर पुलिस ने द क्राईम इंफो डॉट कॉम को बताया कि 11 साल की लड़की और 8 साल का बालक घर से लापता है। परिजनों ने बताया कि परिवार मूलत: नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा का रहने वाला है। पिछले कई वर्ष से भोपाल के शारदा नगर इलाके में परिवार रहता है। महिला ने बताया कि गायब बच्चे पहले पति के हैं। उसके पति को नशा करने की लत थी। जिसकी वजह से वह अक्सर बीमार रहता था। डॉक्टरों ने उसे नशा करने से रोका भी था। मगर वह नहीं सुधरा और 5 साल पहले उसकी बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला और पति के परिवार ने मिलकर उसकी दूसरी शादी करा दी थी। पहले पति से हुए दोनों बच्चे उसके साथ ही रहते हैं। मां—बाप दोनों मेहनत मजदूरी का काम करते है। मां जिस स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं वहां सफाई का काम करती है। वहां से 1 घंटे काम करके वह दिनभर मजदूरी के लिए निकल जाती है। दोनों बच्चों को गुटखा खाने की लत लग गई थी। इसी कारण उसे मां ने डांट लगाई थी। दोनों बच्चेे उसकी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। घटना वाली सुबह करीब 8 बजे महिला ने बच्चों को स्कूल जाने के लिए उठाया था। वह दोनों ने स्कूल जाने से इंकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जिलाबदर बदमाश समेत तीन व्यक्ति गिरफ्तार

यह भी पढ़े: एक तरफा प्यार बना जवानी में नासूर

महिला बच्चों को घर में छोड़कर काम के लिए निकल गई थी। शाम को जब वह घर लौटी तो देखा घर में ताला लगा हुआ है। इधर—उधर तलाशने के बाद भी बच्चों का कोई पता नहीं चला। पुलिस थाने में बड़ी मशक्कत के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। इधर, जहांगीराबाद पुलिस ने बताया कि दो नाबालिग बच्चियों की अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। दोनों बच्चियां एक ही मोहल्ले की रहने वाली है। पुलिस ने दोनों के मामलों में
गुमशुदगी केे बाद अपहरण का मामला दर्ज करते हुए बताया कि दोनों देर रात घर लौट आई थी। दोनों के परिजनों ने बताया कि वह एक साथ कहीं घुमने निकल गई थी। हालांकि बच्चियों के परिजन पुलिस ने अभी दर्ज नहीं किए हैं।

यह भी पढ़े: एक तरफा प्यार में पति को उतारा मौत के घाट

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!