Bhopal News: एफआईआर वापस लेने दबाव बनाने बवाल

Share

Bhopal News: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का मारपीट करता हुआ वायरल हुआ वीडियो

Bhopal News
थाना कमला नगर—फाइल फोटो

भोपाल। दलित परिवार के साथ दबंगई का एक मामला सामने आया है। इसमें मुख्य आरोपी भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष है। जिसके खिलाफ प्रकरण पीड़ित परिवार ने ही दर्ज कराया था। उसी प्रकरण को वापस लेने वह अपने साथियों की मदद से रंगदारी दिखा रहा था। घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के कमला नगर इलाके की है। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने नया मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दहशत फैलाने का करता है काम

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार घटना 17 अप्रैल की रात लगभग दो बजे हुई थी। जिसकी एफआईआर 286/22 धारा 147/323/294/506/3(1)द/3(2)ध/3(2)व्हीए (बलवा, मारपीट, गाली—गलौज, धमकाना और दलित अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत 19 अप्रैल की रात लगभग नौ बजे दर्ज की गई। घटना प्रेमपुरा घाट के नजदीक पीपल चौराहा की है। इस मामले में आरोपी अभिषेक यादव, अर्जुन, नकुल मारन(Nakul Maran), उमेश यादव, किशन, विकास, केतन और सोहित हैं। पीड़ित होटल में जॉब में करता है। वह 15 अप्रैल की रात बहन के साथ करोंद में शादी समारोह से घर लौटा। घर आने के बाद वह दूध लेने गया। रास्ते में उसे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन यादव (Arjun Yadav) ने रोक लिया। उस पर तांक—झांक का आरोप लगाकर उसको धमकाया गया। अर्जुन संदिग्ध गतिविधि का संचालन करा रहा था। विरोध करने पर अर्जुन यादव के साथ खड़े दो लोगों ने मारपीट कर दी। घर पहुंचकर यह बात परिजनों को बताई। वह अपनी बहन के साथ कमला नगर थाने में एफआईआर लिखाने पहुंचा। वहां से जब वे घर पहुंचे तो एक दर्जन लड़कों ने उसके घर धावा बोल दिया। पीड़ित का कहना है कि उसकी बहन जब बीच-बचाव किया तो उसका मोबाइल छीन लिया। उसके साथ भी धक्कामुक्की कर दी। अर्जुन यादव भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष रहा है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। इलाके में रंगदारी दिखाकर डराता-धमकाता है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Rewa Suicide Case: ससुराल वालों से तंग महिला तीन बच्चों को लेकर कुंए में कूदी
Don`t copy text!