Bhopal News: नाले में वृद्ध की लाश मिली 

Share

Bhopal News: दो दिन पुराने शव से आ रही थी दुर्गंध, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। नाले में एक वृद्ध की लाश मिली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक नाले तक पहुंचने के पीछे कोई सबूत पुलिस को नहीं मिला है।

यह पता लगा रही है पुलिस

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार रत्नागिरी पेट्रोल पंप के सामने नाले में शव मिला था। अत्याधिक दुर्गंध आने पर नाले के नजदीक जाकर देखा था। नाले में लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को विनोद लोधी ने दी थी। शव की पहचान कन्हैयालाल सिंह (Kanhaiyalal Singh) पिता वृंदावन चिढ़ार उम्र 61 साल के रुप में हुई है। वह पिपलानी स्थित आलमपुर (Alampur) में रहता था। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि कन्हैया लाल सिंह अत्याधिक मात्रा में शराब पीते थे। मामले की जांच एसआई विवेक आर्य (SI Vivek Arya) कर रहे हैं। पिपलानी पुलिस मर्ग 32/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह जिन व्यक्तियों के साथ ज्यादा उठता—बैठता था उसकी जानकारी जुटा रहे हैं। ताकि यह पता चल सके कि वह नाले तक कैसे पहुंचा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी के सात महीने बाद पति और उसका परिवार बेनकाब
Don`t copy text!