Bhopal News: सड़क हादसे में नाबालिग की मौत, भाई की हालत नाजुक 

Share

Bhopal News: पीएम के बाद जिस कार ने मारी टक्कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया थाना क्षेत्र की है। नाबालिग के साथ बाइक पर उसका भाई भी सवार था। उसकी हालत अभी भी नाजुक है। वह बयान देने की स्थिति में भी नहीं हैं। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 18 अप्रैल की दोपहर लगभग बारह बजे हुइ थी। जिसमें विनय उर्फ विनोद सहरिया (Vinay@Vinod Sahariya) पिता काशीराम सहरिया उम्र 16 साल जख्मी हुआ था। वह बाइक (Bike) से जा रहा था। जिसको तेज रफ्तार कार (Car) ने टक्कर मार दी थी। इलाज के लिये विनोद सहरिया को बैरसिया अस्पताल (Berasia Hospital) ले जाया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बताकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) रेफर कर दिया। वह अस्पताल पहुंचता उससे पहले रास्ते में उसकी मौत हो गई। विनय उर्फ विनोद सहरिया गुनगा (Gunga) स्थित दिल्लोद गांव में रहता था। पुलिस को मौत की सूचना किशन सहरिया ने दी थी। हादसे में मयंक सहरिया (Mayank sahariya) भी गंभीर रुप से जख्मी है। दुर्घटना सोनकच्छ गांव के पास हुई थी। बाइक पर कार एमपी—04—सीएन—9137 के चालक ने टक्कर मारी थी। बैरसिया पुलिस मर्ग 23/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इससे पहले पुलिस ने कार चालक के खिलाफ 256/24 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया था। यह प्रकरण 18 अप्रैल की दोपहर लगभग पौने तीन बजे दर्ज किया गया। अब पुलिस मौत होने के बाद धारा 304—ए बढ़ाने जा रही है। मामले की जांच एएसआई उमाशंकर शर्मा (ASI Umashankar Sharma) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फैक्ट्री मालिक के साथ मारपीट
Don`t copy text!