Bhopal Property Fraud: एक ही फ्लैट दो लोगों को बेचा

Share

Bhopal Property Fraud: बिल्डर और उसके दलाल दो साथियों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बिल्डर ने अपने दलाल दो साथियों की मदद से एक गरीब परिवार के लाखों रुपए लूट  (Bhopal Fraud Case) लिए। यह परिवार उनके पास 10 लाख रुपए से मकान का सपना साकार होने का आश्वासन मिलने पर लेकर पहुंचा था। घटना भोपाल सिटी (Bhopal Property Fraud) के कोलार थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में बिल्डर और उसके दो साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी बिल्डर पहले से ही जेल में दूसरे फर्जीवाड़े के चलते बंद है।

पत्नी ने दिया था चैक

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 02 मार्च की रात लगभग 8 बजे 169/22 धारा 406/420 (गबन और जालसाजी) का मामला दर्ज किया है। यह मामला अनूप आर.अमलाते (Anup R Amlate) ने दर्ज कराया है। इस मामले में आरोपी जितेन्द्र ममतानी, अमित चतुर्वेदी और सुधीर मंगल (Sudeer Mangal) हैं। पीड़ित कैटरिंग कंपनी के लिए काम करते हैं। वे नई जेल के पास द्वारिकापुरी कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि फ्लैट खरीदने के लिए 2016 में अनुबंध किया था। बिल्डर जितेन्द्र ममतानी (Jitendra Mamtani) है जिसने गेहूंखेड़ा स्थित हिनोतिया आलम में आइकन मेरिडियन नाम से दो ब्लॉक में मल्टी बनाई थी। इनके फ्लैट बेचने में सुधीर मंगल और अमित चतुर्वेदी (Amit Chaturvedi) कमीशन लेकर ग्राहक लाते थे। आरोपी ने बिका हुए फ्लैट दोबारा बेच दिया था। यह फ्लैट 2012 में धीरज दुबे (Dheeraj Dubey) को बेचा था। यह फ्लैट आरोपी जितेन्द्र ममतानी ने 12 लाख रुपए में बेचा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : मेट्रो कंपनी कर्मचारी को कमरे में बंद करके बाहर उसकी बाइक जलाई 

कई मामले पहले से हैं दर्ज

आरोपी ने उसी फ्लैट का अनुबंध अनूप आर.अमलाते के परिवार से किया था। आरोपियों ने 10 लाख रुपए चेक के जरिए लिए थे। यह चेक पीड़ित की पत्नी दिव्या अमलाते ने दिया था। चेक सुधीर मंगल के खाते में जमा हुआ था। बिल्डर के पास पीड़ित परिवार अमित चतुर्वेदी की मदद से पहुंचा था। जितेन्द्र ममतानी के खिलाफ कोलार थाने में ही जालसाजी के दो मुकदमे पहले से दर्ज है। इनमें वह जेल में बंद है। आरोपी ने दो मल्टी बनाई थी। इसमें कई फ्लैट उसने बेच दिए थे।
नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!