Bhopal News: बेटी को जिसने छेड़ा अब उस पर मां से बलात्कार का आरोप

Share

Bhopal News: झांसा देकर फार्म हाउस से ले जाकर ज्यादती करने का आरोप

 

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भोपाल शहर (Bhopal News) में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक महिला से बलात्कार (Rape News) का मामला सामने आया है। महिला ने जिस व्यक्ति पर यह आरोप लगाया है, उसने पीड़िता की नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ भी की थी। महिला एक फार्म हाउस में नौकरी करती है। प्रकरण जीरो पर दर्ज होने के बाद रातीबड़ थाने में पहुंचा है। इस मामले का आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की रहने वाली है महिला

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 2—3 मार्च की दरमियानी रात लगभग दो बजे 108/22 धारा 376/376—2—एन/450/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, दिन में घर में घुसना और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी उस्मान अली (Usman Ali) है। जिसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई हैै। आरोपी मैकेनिक का काम करता है।
उसके खिलाफ 37 वर्षीय महिला ने शि​कायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा है और मूलत: ललितपुर की रहने वाली है। पिछले दस—बारह सालों से फार्म हाउस रातीबड़ में चौकीदारी का काम करती है। पीड़ित परिवार के पास दो—तीन एकड़ जमीन भी है। जिसमें वह खेती करता है। अरोपी की दुकान घर से कुछ दूरी पर है। इस कारण आरोपी से उसकी जान—पहचान हो गई थी। घटना 12 दिसंबर 2018, की है। उस्मान अली पीड़िता को झांसा देकर उसके साथ निशातपुरा इलाके में ले गया था। जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया था। जब से अब तक आरोपी पीड़िता को डरा धमकाकर गलत काम (Married Woman Rape News) कर रहा है। तंग आकर महिला ने पति को उसके साथ हुई घटना बताई थी। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बेटी के साथ ​भी आरोपी छेड़छाड़ की घटना कर (Minor Girl Molestation Case) चुका है। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal CBI News: एसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!