Bhopal News: जमीन के विवाद पर दो परिवारों में हाथापाई

Share

Bhopal News: हमले में एक महिला का दांत टूटा, दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया केस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गांधी नगर इलाके से मिल रही हैं। यहां दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक महिला के दांत भी टूट गए हैं। दोनों पक्ष जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे अरसे से विवाद करते चले आ रहे हैं।

दूसरे पक्ष के पास कागजात नहीं

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 11 जून की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे दो गुटों के बीच ग्राम बढ़वाई में विवाद हो गए था। इसमें पहले पक्ष की तरफ से धारा 294/323/325/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, फ्रैक्चर होना, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का केस दर्ज कराया हैं। शिकायत मनमोहन अहिरवार (Manmohan Ahirwar) ने दर्ज कराई है। आरोपी गोलू और गणेश बाई है। हमले में पीड़ित की मां का दांत टूट गया है। आरोपियों ने हंसिया का पकड़ने वाला हिस्सा मार दिया था। जबकि दूसरी तरफ से 50 वर्षीय गणेश बाई (Ganesh Bai) ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आरोपी मनमोहन अहिरवार है। दोनों पक्षों के बीच घर के सामने जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद है। दोनों परिवार वह जमीन अपना हिस्सा बताकर उसमें कब्जा करना चाह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: किन्नर ने धार्मिक स्थल पर इस तरह का वीडियो बनाकर पुराने भोपाल में मचा दी थी अफरा—तफरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   PM Jan Dhan Scheme Fraud: खाते की रकम लेकर भागी कियोस्क संचालक
Don`t copy text!