MP Farmer Protest: किसानों ने मंडीदीप में लगाया चक्काजाम

Share

MP Farmer Protest: किसानों और व्यापारियों के बीच प्रशासन ने कराई सुलह, अब दूसरी बातों को लेकर बनाया जा रहा मुद्दा

MP Farmer Protest
भरोसा कायम रखने वाली वेबसाइट

भोपाल। मध्यप्रदेश (MP Farmer Protest) की राजधानी भोपाल के नजदीक मंडीदीप में किसानों ने चक्काजाम कर दिया। किसान व्यापारियों के खिलाफ आक्रोशित थे। विवाद धान की कीमत घटाने पर शुरु हुआ था। रोड जाम करने के लिए किसानों ने ट्रेक्टर ट्रॉली अड़ा दी थी। इसलिए कई भारी वाहन समेत भोपाल अप—डाउन करने वाले नौकरीपेशा लोग परेशान हुए।  हालांकि पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से मामले को सुलझा लिया गया। इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब भोपाल से किसान वहां पहुंचे थे।

इसलिए शुरु हुआ विवाद

एसपी रायसेन विकास कुमार शहवाल (SP Vikas Kumar Sehwal) ने बताया कि कुछ किसानों में असंतोष था। प्रशासन किसानों के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत कर रहा है। जल्द समाधान निकाल लिया जाएगा। कृषि उपज की कीमतों को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। हमने मंडी के अ​फसरों को मौके पर बुलाया है। दोनों पक्षों के बीच चर्चा चल रही है। इधर, सूत्रों ने बताया कि इटारसी में धान की कीमत 3400 रुपए थी। जबकि अचानक औबेदुल्लागंज में व्यापारियों ने उसकी कीमत घटाकर 2200 रुपए में खरीदने लगे। इस बात को लेकर औबेदुल्लागंज में किसान से विवाद हुआ। इसके बाद मंडीदीप की मंडी में धान खरीदी को लेकर नोकझोक हुई। जिसके बाद किसान सड़क पर उतर आए।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

मंडीदीप में किसानों की नारेबाजी का वीडियो

आरोपों पर व्यापारी वर्ग में भी बचा बवाल

किसान को तमाचा मारने की बात किसान नेताओं की तरफ से फैलाई गई थी। ताकि उनकी समस्या को लेकर मीडिया कवरेज करने मौके पर पहुंच जाए। इस मामले को लेकर मंडीदीप थाने से एसआई नरेन्द्र पांडे (SI Narendra Pandey) ने बताया कि ऐसे कोई प्रमाण सामने नहीं आए है। इस बात का व्यापारी भी विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि ऐसी बात फैलाकर किसान के कुछ नेता उन्हें बदनाम करना चाहते हैं। जबकि किसान नेता सुरेश पाटीदार का कहना था कि एक ही दिन में धान खरीदी की कीमत दो हजार रुपए घटा दी गई। इसका हम विरोध कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:   आईपीएल मामले में 11वें घर पर दबिश, आयकर को मिली 50 करोड़ अघोषित आय की जानकारी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Farmer Protest
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!