Bhopal News: पत्नी से तलाक के बाद फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पैर बांधने के बाद मुंह में कपड़ा बांधकर फंदे पर लटका रिसर्चर छात्र

Bhopal News
चूना भट्टी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान के रिसर्चर छात्र ने फांसी लगा ली। उसने करीब ढ़ाई साल पहले पत्नी को तलाक दिया था। घटना चूना भट्टी स्थित निर्मल कल्पना सोसायटी की है। यहां वह अपने रुम मैट के साथ रहता था। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

रीवा के मउगंज में रहता है परिवार

चूना भट्टी थाना पुलिस के अनुसार 1 दिसंबर की शाम लगभग 7 बजे डॉक्टर दीपक सोनी पिता रामलाल सोनी उम्र 36 साल ने रुम मैट के फंदे पर लटके होने की जानकारी दी थी। जिस पर चूना भट्टी पुलिस मर्ग 18/21 दर्ज कर जांच करने पहुंची। घटनास्थल निर्मल कल्पना सोसायटी में किराया का मकान है। शव की पहचान डॉक्टर संजय कुमार गुप्ता पिता रामशिरोमणि गुप्ता उम्र 36 साल के रुप में हुई। वह पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान में रिसर्च कर रहा था। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि वह जीवन भर बैलेंस नहीं कर सका। डॉक्टर संजय कुमार गुप्ता (Dr Sanjay Kumar Gupta) मूलत: रीवा के मउगंज इलाके में रहते हैं। उन्होंने जनवरी, 2019 में कोर्ट मैरिज की थी। पत्नी एक महीने बाद ही घर छोड़ गई। जिसके बाद दोनों के बीच तलाक भी हो गया था। रुम मैट डॉक्टर दीपक सोनी (Dr Deepak Soni) भी मउगंज रीवा (Rewa) का रहने वाला है। आत्महत्या से पहले डॉक्टर संजय कुमार गुप्ता ने अपने दोनों पैर बांधे थे। फिर मुंह को रुमाल से बांध लिया। इसके बाद वह फांसी के फंदे पर झूल गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तालाब में डूबकर युवक की मौत

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!