Bhopal Suicide Case: बेटे को फंदे पर लटका देख मां ने काटा फंदा

Share

Bhopal Suicide Case: चौबीस घंटे में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Bhopal Suicide News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। फंदे पर बेटे को लटके देखकर (Bhopal Suicide Case) मां बदहवास हो गई। उसे लगा बेटे की सांसे चल रही है और उसने साहस करके फंदा काटा। लेकिन, जब उसको दूसरे लोगों ने उसकी नब्ज टटोली तो उसके प्राण पखेरु उड़ चुके थे। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। इधर, सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला (Bhopal Road Accident) समेत दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए है।

सोयाबीन काटने खेत गया था पिता

बैरसिया थाना पुलिस ने बताया जय सिंह केवट (Jai Singh Kevat) पिता गुलाब सिंह उम्र 23 साल निवासी ग्राम सोहाया का रहने वाला था। जय खेतों में मजदूरी का काम करता था। घटना वाले दिन पिता गुलाब (Gulab Singh Kevat) खेत पर हार्वेस्टर से सोयाबीन कटवाकर दोपहर दो बजे घर लौट रहा था। तभी अचानक रास्ते में उसका भांजा भैरो सिंह (Bharon Singh) भागता हुआ उसके पास आया। उसने बताया जय सिंह ने घर में रस्सी से फांसी (Jai Singh Kevat Suicide Case) लगा ली है। गुलाब भागता हुआ घर पहुंचा और देखा की बेटा का शव जमीन पर पड़ा है। उसके गले में रस्सी बंधी हुई है। गुलाब ने पत्नी सुजाता बाई से पूछा तो उसने बताया जय सिंह ने घर में बल्ली से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली है। यह देखते ही उसने बेटे की रस्सी काट दी थी।

ब्रैकर नहीं दिखा इसलिए हुआ हादसा

गुलाब बेटे को लेकर बैरसिया निजी अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां शाम 04:41 पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिवार में शोकाकुल माहौल होने के कारण किसी के बयान नहीं हो सके है। इधर मन्नू बाई पति हरी राम उम्र 55 साल निवासी लेबर कॉलोनी इंद्रपुरी की रहने वाली थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो नाबालिगों से घर में घुसकर छेड़छाड़

घटना वाली रात मन्नू (Mannu Bai) बेटी के साथ स्कूटी से जा रही थी। तभी रात 10:30 बजे टी पाइंट निजामुद्दीन के पास ब्रेकर पर गाड़ी संभली नहीं। मन्नू गाड़ी से नीचे रोड़ किनारे गिर गई। मन्नू के सिर में चोट आई थी। उसे अनंतश्री अस्पताल (Anant Shri Hospital) में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने रात 11:55 पर मृत घोषित कर दिया था। इधर खजूरी स्थित ग्राम कोलू खेड़ी खजूरी में अज्ञात महिला मृत अवस्था में मिली है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!