Bhopal Suicide Case: बारह बोर की बंदूक पैर में रखकर ट्रिगर दबाया

Share

Bhopal Suicide Case: फैक्ट्री मालिक ने पेट दर्द से परेशान होकर उठाया कदम

Bhopal Suicide Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। हैरान कर देने वाले एक सुसाइड (Bhopal Suicide Case) के मामले में पुलिस परेशान हो गई। मामला मध्य प्रदेश के भोपाल (Bhopal Crime News) शहर का है। यहां फैक्ट्री मालिक ने बारह बोर की बंदूक चलाकर आत्महत्या की है। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जिसे जांच के लिए पुलिस ने सुरक्षित रख लिया है। परि​जनों के अभी बयान दर्ज होना बाकी है।

रविवार सुबह हुई घटना

घटना श्यामला हिल्स स्थित नादरा कॉलोनी (Bhopal Nadira Colony News) की है। यहां रहने वाले आरके दुबे (RK Dubey Suicide Case) की लाश मकान की तीसरी मंजिल पर मिली थी। चारों तरफ खून के छींटे थे और और आरके दुबे का जबड़ा फटा हुआ था। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें आरके दुबे ने आत्महत्या करने का खुलासा किया है। दुबे पेट दर्द के रोग से पीड़ित थे। इसी कारण वे तीन दिन पहले अस्पताल से डिस्चार्ज होकर आए थे। दुबे की गोविंदपुरा में किलपेस्ट इंडिया लिमिटेड (Killpaste India Limited) नाम से फैक्ट्री है। दुबे का एक बेटा लंदन (London) तो दूसरा दिल्ली (Delhi) में पढ़ाई कर रहा है। दुबे की देखरेख के लिए घर में नौकर भी रहता था। उसको गोली चलने की आवाज आई थी। पुलिस को मौके पर बंदूक भी मिली है। जिसको जांच के लिए लिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इंद्रा नगर इलाके में बलवा और मारपीट
Don`t copy text!