Bhopal News: पत्नी से तंग पति ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: रेलवे के इंजीनियर का फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रेलवे विभाग में तैनात एक इंजीनियर ने फांसी लगा (Suicide Case) ली है। उनका शव फ्लैट की बालकनी से नीचे लटक रहा था। यह घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में पत्नी से अनबन की बात सामने आई है। इधर, शहाजहांनाबाद पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

ऐसे लगाई थी फांसी

शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग छह बजे गुजराती कॉलोनी में एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिली थी। शाहपुरा पुलिस मर्ग 5/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी एमके मिश्रा (TI MK Mishra) ने बताया जिस व्यक्ति ने आत्महत्या की वह अभय जाधव  पिता बसंत राव जाधव उम्र 58 साल थे। वह जबलपुर में रहते थे। वहीं रेलवे विभाग में इंजीनियर के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी माही और बेटा मयंक गुजराती कॉलोनी में रहते थे। पत्नी से अक्सर उसका विवाद होता था। एक दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे वह बेटे से मॉर्निग वॉक पर जाने का बोलकर घर से निकले थे। उन्होंने फ्लैट की बालकनी से रस्सी नीचे लटका दी थी। कुछ देर बाद लोगों ने रस्सी से पोर्च में उसका शव लटका देखा था।

शव की पहचान होना बाकी

अभय जाधव (Abhay Jadhav) ने सुसाइड नोट में लिखा है की उसको सब अपमानित करते है। किसी का कोई दोष नहीं है। इस बात से दुखी होकर वह आत्महत्या कर रहे है। शव  पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। इधर, शाहजहांनाबाद पुलिस ने 14 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे 7/22 मर्ग कायम किया है। जिसकी सूचना पुलिस को याकूब खान ने दी थी। शव 40 वर्षीय पुरूष का है। जिसकी फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। शव पीएम के बाद सुरक्षित मॉर्चुरी में रखवा दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बूलेट की मांग पूरी नहीं करने पर पत्नी को मायके भेजा 
Don`t copy text!